
कफ सिरप पीने के बाद एक और मौत, कोडरमा में डेढ़ साल की बच्ची ने तोड़ा दम
AajTak
झारखंड के कोडरमा जिले में कफ सिरप पीने के बाद डेढ़ साल की बच्ची रागिनी कुमारी की मौत हो गई. परिजनों ने दवा स्थानीय मेडिकल स्टोर से खरीदी थी. स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ड्रग इंस्पेक्टर को भी तलब किया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह साफ होगी.
झारखंड के कोडरमा में एक बेहद दुखद और हैरान करने वाला मामला सामने आया है. कफ सिरप पीने के बाद डेढ़ साल की एक बच्ची की मौत हो गई. घटना शनिवार देर शाम कोडरमा थाना क्षेत्र के लोकाई भुइयां टोला की बताई जा रही है. इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक मृत बच्ची की पहचान रागिनी कुमार के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, बच्ची को सर्दी-खांसी की शिकायत थी, जिसके बाद परिवार ने स्थानीय इलाके की एक निजी मेडिकल दुकान से कफ सिरप खरीदा था. सिरप सेवन के कुछ समय बाद ही बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी. परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उसकी हालत गंभीर हो गई और उसने दम तोड़ दिया.
कफ सिरप पीने के बाद बच्ची की हालत बिगड़ी
घटना की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है. कोडरमा के सिविल सर्जन अनिल कुमार ने बताया कि बच्ची की मौत की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिल चुकी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट किया जाएगा कि बच्ची की मौत कफ सिरप के कारण हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है.
स्थानीय मेडिकल स्टोर से खरीदी गई थी दवा
सिविल सर्जन ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए ड्रग इंस्पेक्टर को भी सूचित कर दिया गया है. ड्रग इंस्पेक्टर को सोमवार को बुलाया गया है, जो संबंधित मेडिकल दुकान, दवा की गुणवत्ता, बैच नंबर और एक्सपायरी से जुड़ी जानकारी की जांच करेगा. यदि दवा में किसी तरह की गड़बड़ी पाई जाती है, तो संबंधित मेडिकल स्टोर और दवा कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.






