
बारामती के गढ़ में अजित पवार का दबदबा कायम, सिर्फ एक सीट जीत पाए शरद पवार
AajTak
बारामती नगर परिषद चुनाव में करीब नौ साल बाद हुए मतदान में उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने एक बार फिर अपने गढ़ पर पकड़ बरकरार रखी, जहां उनकी अगुवाई वाली एनसीपी ने 41 में से 35 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया. हालांकि विपक्ष ने छह सीटें जीतकर उनके किले में हल्की सेंध भी लगाई.
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का गढ़ माना जाने वाला बारामती एक बार फिर उनके कब्जे में ही रहा. हालांकि नगर परिषद चुनाव में विपक्ष ने भी कुछ अहम बढ़त हासिल की है. करीब नौ साल बाद हुए बारामती नगर परिषद चुनाव में अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने 41 में से 35 सीटें जीतकर नगर निकाय पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी. इसके बावजूद नतीजों ने एक राजनीतिक संदेश भी दिया है, क्योंकि छह सीटों पर अजित पवार के विरोधी उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है, जिसे उनके गढ़ में अंदरूनी असंतोष के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है.
अंतिम नतीजों के मुताबिक, अजित पवार गुट के 27 उम्मीदवार, जिनमें मौजूदा नगर परिषद अध्यक्ष सचिन सातव भी शामिल हैं, मतगणना में विजयी रहे. इससे पहले इसी गुट के आठ उम्मीदवार निर्विरोध चुने जा चुके थे. इस तरह अजित पवार गुट की कुल सीटें 35 तक पहुंच गईं.
बारामती नगर परिषद में पहली बार विपक्षी दलों की एंट्री
विपक्ष की छह सीटों में शरद पवार गुट की एनसीपी, राष्ट्रीय समाज पक्ष, बहुजन समाज पार्टी और तीन निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं. इन नतीजों के साथ ही पहली बार बारामती नगर परिषद में विपक्षी दलों की एंट्री हुई है, जो अब तक अजित पवार के प्रभाव वाला क्षेत्र माना जाता रहा है. जातीय समीकरण और अंदरूनी नाराजगी को विपक्ष की इस सफलता की अहम वजह बताया जा रहा है.
दिलचस्प बात यह रही कि सत्तारूढ़ महायुति के सहयोगी दल बीजेपी और शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के साथ-साथ उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) भी बारामती में एक भी सीट नहीं जीत सकीं.
अजित पवार के हाथ से फिसलीं छह सीटें

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.










