
नांदेड़ के लोहा में BJP ने उतारे थे एक ही परिवार के 6 उम्मीदवार, NCP के शरद पवार ने सबको दी मात
AajTak
नांदेड़ जिले की लोहा नगर परिषद में भाजपा की एक ही परिवार के 6 उम्मीदवारों को खड़ा करने की रणनीति विफल रही. अध्यक्ष पद के लिए पार्टी उम्मीदवार गजानन सूर्यवंशी और उनके परिवार के पांच सदस्य चुनाव हार गए. इस सीट पर अजित पवार गुट की एनसीपी ने जीत दर्ज की.
महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनावों में अपना प्रभुत्व जमाने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को नांदेड़ के लोहा नगर पालिका में बड़ा झटका लगा, जहां पार्टी ने एक ही परिवार के छह सदस्यों को उम्मीदवार बनाया था. यहां अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने बीजेपी के सभी छह उम्मीदवारों को हराकर जीत दर्ज की. लोहा नगर पालिका में 20 पार्षदों और मेयर का पद दांव पर था. बता दें कि अजित पवार की एनसीपी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महायुति सरकार में शामिल है और वह खुद डिप्टी सीएम हैं.
मेयर पद के लिए भाजपा ने लोहा में प्रभावशाली नेता गजानन सूर्यवंशी पर भरोसा जताया था, लेकिन उन्हें एनसीपी (अजित पवार) उम्मीदवार ने हरा दिया. दिलचस्प ये रहा कि विजयी एनसीपी उम्मीदवार का नाम शरद पवार है. गजानन सूर्यवंशी की पत्नी गोदावरी सूर्यवंशी, भाई सचिन सूर्यवंशी, भाभी सुप्रिया सूर्यवंशी, जीजा युवराज वाघमारे और भतीजे की पत्नी रीना व्यवहारे भी लोहा नगर पालिका का चुनाव लड़ रहे थे और सभी को हार मिली. लोहा नगर परिषद में एनसीपी का दबदबा रहा. उसके अध्यक्ष पद समेत कुल 17 पार्षद जीते, जबकि भाजपा, शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस के एक-एक पार्षद जीत सके.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र निकाय चुनाव: महायुति की आंधी में साफ हुआ MVA, जीत के बाद बोले PM- विकास के साथ मजबूती से खड़े हैं लोग
चुनाव से पहले एक ही परिवार से छह उम्मीदवार उतारने के बीजेपी के फैसले ने बड़ा विवाद खड़ा किया. इसकी आलोचना न केवल विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी (MVA) ने की, बल्कि महायुति के सहयोगी अजित पवार की एनसीपी को भी यह रास नहीं आया. एनसीपी नेता प्रतापराव गोविंदराव चिखलीकर ने कहा कि भाजपा को क्षेत्र में पर्याप्त उम्मीदवार नहीं मिले, इसलिए उसने एक ही परिवार के छह सदस्यों को मैदान में उतारा. एमवीए ने इसे 'वंशवादी राजनीति' बताकर बीजेपी पर तंज कसा.
नांदेड़ जिले में एनसीपी ने लोहा, कंधार, देगलूर और उमरी नगर परिषदों में जीत हासिल की, जबकि भाजपा ने कुंडलवाड़ी, मुधखेड़ और भोकर नगर परिषदों पर कब्जा जमाया. शिवसेना और मराठवाड़ा जनहित पार्टी ने दो-दो नगर परिषदें जीतीं, जबकि शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस ने एक-एक स्थान पर जीत दर्ज की. शरद पवार गुट की एनसीपी जिले में खाता भी नहीं खोल सकी. नांदेड़ में भाजपा के प्रदर्शन ने इसलिए भी सुर्खियां बटोरीं क्योंकि पूर्व कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण हाल ही में पार्टी में शामिल हुए हैं. उन्हें नांदेड़ में एक दिग्गज नेता माना जाता है.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






