
'भारत की वोटर लिस्ट में सिर्फ भारतीय होने चाहिए', BLOs की बैठक में बोले CEC ज्ञानेश कुमार
AajTak
भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा है कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदाता सूची का पारदर्शी होना जरूरी है और इसमें केवल भारतीय नागरिकों के नाम होने चाहिए. उन्होंने बताया कि देश के 12 राज्यों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का काम चल रहा है और अब तेलंगाना में भी यह प्रक्रिया शुरू होगी.
भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को कहा कि समय-समय पर वोटर लिस्ट का वेरिफिकेशन जरूरी है और इसमें सिर्फ भारतीय नागरिकों के नाम होने चाहिए. तेलंगाना के बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLOs) को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है. बीएलओ भारत की चुनाव प्रणाली की रीढ़ हैं और वोटर लिस्ट पारदर्शी हो यह उनकी निष्ठा व ईमानदारी पर निर्भर करता है.
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि वैश्विक समुदाय भारत के चुनावों पर नजर रखता है ताकि समझ सके कि विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र कैसे कार्य करता है. उन्होंने कहा, 'बिहार के बीएलओ ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान देश को रास्ता दिखाया. एसआईआर के तीसरे चरण में तेलंगाना पूरे देश को दिखाएगा कि यह अभियान कैसे किया जाना चाहिए. बिहार में एसआईआर बेदाग तरीके से पूरा हुआ. मतदाता सूची से 22 लाख मृतक, 36 लाख स्थायी रूप से स्थानांतरित और सात लाख फर्जी मतदाता हटाए गए. बिहार में एसआईआर के बाद प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में 7.5 करोड़ मतदाता थे.'
यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में 97 लाख, गुजरात में 70 लाख वोटरों के नाम कटे... SIR के ड्राफ्ट रोल ने चौंकाया
ज्ञानेश कुमार ने कहा कि बिहार में एसआईआर प्रक्रिया में गड़बड़ी को लेकर चुनाव आयोग को एक भी शिकायत नहीं मिली. बिहार विधानसभा चुनाव में कहीं भी पुनर्मतदान और पुनर्गणना की जरूरत नहीं पड़ी. बिहार के बीएलओ को बधाई देते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, 'समय-समय पर मतदाता सूची का शुद्धिकरण करना पड़ता है. तेलंगाना में भी एसआईआर किया जाएगा. ऐसी मतदाता सूची तैयार करें जिसमें केवल पात्र भारतीय नागरिकों के नाम हों. यह आपका काम है और लोकतंत्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण है.'
ज्ञानेश कुमार ने बताया कि बिहार में मतदाता सूची के वेरिफिकेशन का काम पूरा हो चुका है और देश के 12 राज्यों में यह अभियान चल रहा है. उन्होंने जोर देकर कहा, 'मतदाता सूची में केवल भारतीय नागरिक होने चाहिए. एक भी बाहरी व्यक्ति का नाम नहीं होना चाहिए, चाहे वह किसी धर्म का हो. यहां की मतदाता सूची में सिर्फ भारतीय होने चाहिए.' हाल ही में स्टॉकहोम में इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर डेमोक्रेसी एंड इलेक्टोरल असिस्टेंस (International IDEA) के सदस्य देशों की काउंसिल की 2026 के लिए अध्यक्षता ग्रहण करने वाले ज्ञानेश कुमार ने कहा कि यह भारत के चुनाव आयोग को विश्व की सबसे विश्वसनीय एवं इनोवेटिव इलेक्शन मैनेजमेंट ऑर्गेनाइजेशन के रूप में वैश्विक मान्यता को दर्शाता है.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






