
महाराष्ट्र: जमीनी विवाद में रिश्तेदारों ने युवक को मारी गोली... हालत गंभीर
AajTak
ठाणे में जमीन विवाद के चलते एक युवक पर हमला कर दिया गया. जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में संपत्ति विवाद के बाद एक 27 वर्षीय व्यक्ति अपने रिश्तेदार द्वारा गोली चलाए जाने से घायल हो गया. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. यह घटना मंगलवार शाम भिवंडी इलाके के लोनाड गांव में हुई.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित अपनी मोटरसाइकिल से अस्पताल जा रहा था, तभी उसके रिश्तेदार ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर उसे रोक लिया और रिवॉल्वर से उस पर बिल्कुल नजदीक से गोली चला दी. इसके बाद वे भाग गए.
यह भी पढ़ें: शहडोल में जमीनी विवाद पर दो सगे भाइयों की पीट-पीटकर हत्या, तीसरा भाई गंभीर...वारदात का वीडियो आया सामने
भूमि विवाद के चलते हुई फायरिंग
इस हमले में पीड़ित विक्की दलवी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. अधिकारी ने बताया कि यह घटना उनके बीच चल रहे भूमि विवाद का नतीजा थी.
यह भी पढ़ें: UP: मैनपुरी में जमीनी विवाद पर जातिगत हिंसा, दबंगों का दलित परिवार पर पथराव, महिला समेत कई घायल

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









