
महाराष्ट्र के लातूर में दर्दनाक हादसा... स्विमिंग पूल में 16 साल के लड़के की डूबने से मौत
AajTak
लातूर के एक स्विमिंग पूल में मयूरेश राठोड़ नामक छात्र तैरने गया था. इस दौरान पानी की गहराई का अंदाजा न लगने की वजह से मयूरेश पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई. छात्र के पिता के शिकायत पर स्विमिंग पूल के मालिक और मैनेजर के खिलाफ धारा 304 (A) के तहत उदगीर ग्रामीण पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है.
महाराष्ट्र के लातूर में एक स्विमिंग पूल में तैरने गए 16 वर्षीय लड़के की पानी में डूबने से मौत हो गई. सूचना पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, मृतक के पिता के शिकायत पर स्विमिंग पूल के मालिक और मैनेजर के खिलाफ धारा 304 (A) के तहत उदगीर ग्रामीण पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है.
मामला उदगीर शहर में स्थित एक स्विमिंग पूल का है. मयूरेश राठोड़ नामक छात्र बुधवार की दोपहर 12.30 बजे बीदर रिंग रोड पर स्थित एक स्विमिंग पूल में अपने पिता के साथ तैरने गया था. इस दौरान मयूरेश के साथ चार बच्चों तैरने के लिए गए थे. मयूरेश के पिता ने हर एक बच्चों को 100 रुपए के हिसाब से पांच बच्चों के लिए 500 रुपयों का स्विमिंग चार्ज मैनेजमेंट के पास जमा किया.
ये भी पढ़ें- बर्थडे पार्टी के दौरान स्विमिंग पुल में गिरा पांच साल का बच्चा, हुई मौत
'पानी की गहराई का अंदाजा न लगने से पानी में डूबा'
इसके बाद बच्चों को स्विमिंग पूल में छोड़कर वो बगल में जाकर बैठ गए. इस दौरान पानी की गहराई का अंदाजा न लगने की वजह से मयूरेश पानी में डूब गया. कुछ देर में बगल में तैर रहे लोगों को ये बात समझ में आने के बाद उन्होंने मयूरेश को पानी से बाहर निकाला. इसके बाद उसे इलाज के लिए शहर के सरकारी अस्पताल में ले गए. मगर, डॉक्टर ने मयूरेश को मृत घोषित कर दिया.
'स्विमिंग पूल के मालिक और मैनेजर पर FIR दर्ज'

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









