
महाराष्ट्र के नासिक में खेलते समय करंट लगने से 5 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
AajTak
नासिक रोड इलाके में खेलते समय पांच वर्षीय आफ्फान नईम खान की खुले बिजली पैनल के संपर्क में आने से करंट लगने से मौत हो गई. घटना जौद्दीन डिपो के पास हुई, जहां उसकी मां बोरियां बना रही थीं. स्थानीय लोगों ने बच्चे को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
महाराष्ट्र के नासिक रोड इलाके में सोमवार को बिजली के खुले पैनल की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई. यह दुखद घटना जौद्दीन डिपो के पास उस समय हुई, जब मासूम आफ्फान नईम खान खेलते-खेलते बिजली के खुले पैनल के संपर्क में आ गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
पुलिस के मुताबिक, आफ्फान अपनी मां के साथ डिपो के पास आया था. उसकी मां बोरियां बनाने के काम में व्यस्त थीं, जबकि आफ्फान पास ही खेल रहा था. खेलते समय वह बिजली के खुले पैनल के संपर्क में आ गया, जिससे उसे जोरदार करंट लगा. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया.
ये भी पढ़ें- नासिक में पिता ने बेटे के साथ मिलकर पड़ोसी का गला काटा, सिर लेकर पहुंच गया थाने
हालांकि, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस हृदयविदारक घटना ने इलाके में शोक की लहर पैदा कर दी है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने डिपो प्रबंधन और प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि खुले बिजली पैनल को समय रहते सुरक्षित तरीके से बंद किया जा सकता था. स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से यह सुनिश्चित करने की मांग की है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों.
वहीं, पुलिस ने इस घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है और यह सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है कि पैनल खुला कैसे और क्यों छोड़ा गया. साथ ही डिपो के प्रबंधन से पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने लोगों से संयम बनाए रखने और मामले की जांच में सहयोग करने की अपील की है. नासिक पुलिस ने मृतक के परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









