
महाराष्ट्र के ठाणे में बड़ा हादसा: पुल निर्माण के वक्त गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 15 लोगों की मौत, 3 घायल
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे में बड़ा हादसा हो गया है. यहां शाहपुर के पास एक गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई है. जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं.
महाराष्ट्र के ठाणे में बड़ा हादसा हो गया है. यहां शाहपुर के पास एक गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई है. जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं. शाहपुर पुलिस का कहना है कि समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे के तीसरे चरण का निर्माण हो रहा है. पुल तैयार करने में मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा था. इसी दौरान 100 फीट की ऊंचाई से गर्डर मशीन गिर गई.
जानकारी के मुताबिक, अभी भी मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है. मौके पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से किया जा रहा है. मौके पर SP और रेस्क्यू टीम पहुंच गई है. SP के मुताबिक समृद्धि हाईवे पर लॉन्चर गिरने से मजदूर और अन्य लोग चपेट में आ गए. तीन घायलों को शाहपुर तालुका के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Shootout in Train: गोलीबारी कर चलती ट्रेन से कूद गया RPF कॉन्स्टेबल, आरपीएफ के ASI समेत 4 की मौत
अस्पताल में लाए गए 15 शव
बताया गया कि सोमवार देर रात में पुल का निर्माण कार्य चल रहा था, तभी बड़ा हादसा हो गया. कहा जाता है कि यहां सुरक्षा के कोई उपाय नहीं होने के कारण यहां के मजदूरों की जान चली गई है. गर्डर मशीन को जोड़ने वाली क्रेन और स्लैब 100 फीट से नीचे गिर गए. शाहपुर उपजिला अस्पताल में अब तक 15 शव लाए जा चुके हैं. 3 से 4 लोग घायल हैं. मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है.
Shootout in Train की पूरी कहानी: चलती ट्रेन में कैसे हुआ मौत का तांडव, कॉन्स्टेबल क्यों बना 4 लोगों का हत्यारा?

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










