
महाराष्ट्र: एंबुलेंस के लिए नहीं थे पैसे, कड़ाके की ठंड में बेटे के शव को बाइक पर बांधकर ले गया पिता
AajTak
पिता ने बेटे के शव को गांव तक ले जाने के लिए अस्पताल प्रशासन से एंबुलेंस मांगी. लेकिन इसका किराया करने के लिए उसके पास पैसे कम थे. जिस कारण उसे अपने बेटे के शव को मोटरसाइकिल पर बांधकर अस्पताल से घर ले जाने को मजबूर होना पड़ा.
महाराष्ट्र के पालघर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर एक पिता को अपनी 6 साल की मासूम बेटे के शव को अंतिम संस्कार के लिए बाइक पर बांधकर अस्पताल से 30 किलोमीटर दूर अपने गांव ले जाना पड़ा. यह मामला मोखाड़ा तहसील के पायरवाड़ी गांव है. जब पूरा देश 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा था उसी शाम मुंबई से सटे पालघर में यह घटना हुई.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










