महाराष्ट्र: अहमदनगर में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, पथराव के बाद कई वाहनों को लगाई आग
AajTak
मामला अहमदनगर-संभाजीनगर मार्ग स्थित गजराज नगर का है. जहां मंगलवार देर शाम करीब 9 बजे दो गुटों में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई. देखते ही देखते दोनों तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गई और कई वाहनों को आग लगा दी गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है. जिसमें दोनों गुटों की तरफ से पथराव किया गया और वाहनों को आग भी लगा दी गई. इस झड़प में कई लोग घायल भी हुए हैं. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को काबू में किया. फिलहाल झड़प के कारणों का पता नहीं चल सका है.
मामला अहमदनगर-संभाजीनगर मार्ग स्थित गजराज नगर का है. जहां मंगलवार देर शाम करीब 9 बजे दो गुटों में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई. देखते ही देखते दोनों तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गई और कई वाहनों को आग लगा दी गई. आरोपियों ने एक गाड़ी और दो मोटरसाइकिलों को आग के हवाले कर दिया. वहीं कई वाहन पत्थरबाजी में भी क्षतिग्रस्त हुए हैं. बताया जा रहा है कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है.
दो दिन पहले भी महाराष्ट्र में हुई थी झड़प
बता दें कि महाराष्ट्र के जलगांव जिले में शनिवार को दो गुटों के बीच झड़प हो गई थी. जिसके बाद पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया. पुलिस ने बताया कि एक मूर्ति को तोड़े जाने के बाद गांव में तनाव की स्थिति हो गई. वहीं इससे पहले 30 मार्च को भी जलगांव जिले में एक मस्जिद के बाहर बज रहे संगीत को लेकर दो गुटों के बीच झड़प हुई थी. जिसके चलते 56 लोगों को गिरफ्तार किया गया था.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









