
महाराष्ट्र: अदालत ने बलात्कार और धमकी के आरोपी को किया बरी
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे की एक अदालत ने एक महिला के साथ बलात्कार और धमकी देने के आरोपी 36 वर्षीय व्यक्ति को बरी कर दिया है. क्योंकि जांच में महिला अपने बयानों का समर्थन नहीं कर सकी.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक अदालत ने एक महिला के साथ बलात्कार और धमकी देने के आरोपी 36 वर्षीय व्यक्ति को बरी कर दिया है. अदालत ने कहा कि महिला अपने बयानों को जस्टिफाई करने असफल रही है. ऐसे में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमित एम शेटे ने उत्तर प्रदेश के मूल निवासी व्यक्ति को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत आरोपों से बरी कर दिया. इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
यह भी पढ़ें: नाबालिग लड़की से रेप, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, FIR की तो दी तेजाब फेंकने की धमकी
अधिकारी ने बताया कि 7 फरवरी के आदेश की एक प्रति सोमवार को उपलब्ध कराई गई. अभियोजन पक्ष ने आरोप लगाया कि आरोपी पीड़िता का रिश्तेदार है. उसने मई 2017 में मीरा रोड स्थित उसके घर पर उसके साथ बलात्कार किया और आपत्तिजनक सामग्री जारी करने की धमकी भी दी.
यह भी पढ़ें: पालघर में शर्मनाक वारदात... किशोरी से किया रेप, फिर कराया अबॉर्शन... पुलिस ने भाई और चाचा को किया अरेस्ट
आरोपी ने कथित तौर पर 6 जून से 26 जून, 2017 के बीच कई मौकों पर महिला के साथ बलात्कार किया. जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई. हालांकि, पीड़िता अपने बयान का समर्थन करने में विफल रही. साथ ही उसके शरीर पर भी किसी चोट के निशान नहीं मिले. जांच में यह पाया गया कि चोटों का न होना आरोपी के साथ सहमति से संभोग करने का संकेत देता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










