
महादेव बुक ऐप से जुड़े एक केस की जांच करेगी मुंबई क्राइम ब्रांच, डाबर ग्रुप के चेयरमैन समेत 32 लोग हैं नामजद
AajTak
ये एफआईआर सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल, डाबर समूह के अध्यक्ष मोहित बर्मन और निदेशक गौरव बर्मन समेत 32 आरोपियों के खिलाफ दर्ज की गई थी. एक सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश बैंकर की शिकायत पर कुर्ला मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश पर महादेव सट्टेबाजी ऐप के संबंध में एफआईआर दर्ज की गई थी.
मुंबई पुलिस ने महादेव बुक ऐप प्रमोटर्स और डाबर ग्रुप के चेयरमैन और डायरेक्टर के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर (FIR) को माटुंगा पुलिस स्टेशन से मुंबई क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया है. सूत्रों के मुताबिक, एफआईआर में सट्टेबाजी के लिए एप्लिकेशन के इस्तेमाल और कथित मैच फिक्सिंग का भी जिक्र है. इसी लिए मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच के साइबर सेल की मदद से की जाएगी.
ये एफआईआर सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल, डाबर समूह के अध्यक्ष मोहित बर्मन और निदेशक गौरव बर्मन समेत 32 आरोपियों के खिलाफ दर्ज की गई थी. एक सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश बैंकर की शिकायत पर कुर्ला मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश पर महादेव सट्टेबाजी ऐप के संबंध में एफआईआर दर्ज की गई थी.
आजतक/इंडिया टुडे ने उस एफआईआर की कॉपी हासिल कर ली है और एफआईआर में उल्लिखित आरोपी नंबर 16 और 18 उद्योगपति मोहित बर्मन और गौरव बर्मन हैं, जो एफआईआर में नामित 31 आरोपियों में से ही हैं. एफआईआर में मोहित बर्मन के नाम का उल्लेखित पता फोर्ट मुंबई का है, जहां कंपनी रजिस्ट्रार के अनुसार उनकी निवेश कंपनी का एक कार्यालय स्थित है. मुंबई पुलिस ने ये एफआईआर 7 नवंबर को मुंबई के माटुंगा पुलिस स्टेशन में खिलाड़ी ऐप के खिलाफ दर्ज की है, जो महादेव बुक का एक सहायक ऐप भी है, जिसे सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने कई अन्य सहयोगियों और साझेदारों के साथ मिलकर प्रमोट किया है.
आजतक/इंडिया टुडे ने पहले खास तौर पर दाऊद इब्राहिम गैंग और दाऊद के छोटे भाई मुश्ताकीन के साथ चंद्राकर और उप्पल के संबंधों के बारे में रिपोर्ट की थी. मुंबई की एफआईआर में सौरभ चंद्राकर, मुश्ताकीन, उप्पल और कई अन्य लोगों द्वारा चलाए जा रहे मैच फिक्सिंग रैकेट का उल्लेख है.
बैंकर की शिकायत के अनुसार एफआईआर में उल्लेख किया गया है कि आरोपी चंदर अग्रवाल और लंदन निवासी दिनेश खंबाट भारत में आयोजित क्रिकेट लीग में मैच फिक्सिंग के लिए मुख्य सट्टेबाज हैं. ये वेबसाइटों और ऐप्स के जरिए भी यही काम करते हैं. आरोपी अमित शर्मा जो इन दोनों से जुड़ा हुआ है, इस प्रक्रिया में उनकी मदद करता है. लीग में चंदर अग्रवाल की बैक डोर से साझेदारियां हैं और उनकी मदद दुबई के हेमंत सूद और रोहित कुमार मुर्गोई करते हैं. ये दोनों कनेक्टिंग पर्सन हैं.
शिकायतकर्ता के बयान के अनुसार रोहित कुमार मुर्गोई और दिनेश खंबाट, मोहित बर्मन और गौरव बर्मन से जुड़े हुए हैं. एफआईआर में यह भी लिखा है कि मोहित बर्मन और गौरव बर्मन की क्रिकेट लीग की एक टीम में इक्विटी हिस्सेदारी है और प्लेयर्स बुक वेबसाइट पोर्टल को चलाने के लिए उन्होंने अन्य आरोपियों के साथ साझेदारी की है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.








