
महाठग सुकेश ने मांगी थी हर रोज एक घंटे वकील से मिलने की इजाजत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका
AajTak
महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर अपने वकील से हर रोज एक घंटे मुलाकात की अनुमति मांगी थी. सुप्रीम कोर्ट ने सुकेश चंद्रशेखर की याचिका खारिज कर दी है.
जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी. सुकेश ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर अपने वकील से हर रोज एक घंटे मुलाकात की अनुमति मांगी थी. सुप्रीम कोर्ट में सुकेश चंद्रशेखर के वकील ने इसके पीछे देशभर में 28 केस दर्ज होने की भी दलील दी. सुप्रीम कोर्ट ने सुकेश चंद्रशेखर की ये याचिका खारिज कर दी है.
सुप्रीम कोर्ट ने सुकेश चंद्रशेखर के वकील की दलीलें खारिज करते हुए कहा कि ये असाधारण परिस्थिति नहीं है. इससे पहले सुकेश चंद्रशेखर के वकील ने कोर्ट से कहा कि याचिकाकर्ता के खिलाफ देशभर में कुल 28 केस दर्ज हैं. वकील ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि देशभर में दर्ज 28 केस को देखते हुए हफ्ते में बस दो बार 30 मिनट की मुलाकात पर्याप्त नहीं है.
सुकेश चंद्रशेखर के वकील ने सुप्रीम कोर्ट से हर रोज एक घंटे अपने वकील से मुलाकात की अनुमति देने की गुहार लगाई. वकील ने ये भी कहा कि यह एक असाधारण परिस्थिति है. सुकेश चंद्रशेखर के वकील ने सुप्रीम कोर्ट से हर रोज एक घंटे अपने वकील से मुलाकात करने की अनुमति देने की मांग की. सुप्रीम कोर्ट ने सुकेश के वकील की दलीलें खारिज कर दीं.
गौरतलब है कि सैकड़ो करोड़ रुपये की ठगी के मामले में सुकेश चंद्रशेखर मंडोली जेल में बंद है. सुकेश चंद्रशेखर के जेल से अधिक कॉल करने का एक दिन पहले ही खुलासा हुआ था. सुकेश चंद्रशेखर के जेल में लगे लैंडलाइन फोन के सिस्टम से छेड़छाड़ कर जेल नियमों के विपरीत जाकर नियमों से अधिक और बाहरी नंबर पर फोन किए.
सुकेश चंद्रशेखर को कोर्ट के आदेश पर हफ्ते में तीन बार अपने परिजनों से बात करने की इजाजत मिली हुई है. सुकेश ने तीन से अधिक बार परिजनों के अलावा बाहर अन्य नंबर्स पर भी फोन कॉल किए. जेल नियमों के मुताबिक कैदियों को चुनिंदा नंबर पर फोन कॉल करने की ही इजाजत होती है. कैदियों को ये नंबर जेल के रजिस्टर में बाकायदा दर्ज कराने होते हैं. कैदी जेल रजिस्टर में दर्ज नंबर के अलावा किसी दूसरे नंबर पर कॉल नहीं कर सकता.
सुकेश चंद्रशेखर ने जिन नंबर्स पर फोन किए थे, वे जेल रजिस्टर में दर्ज नंबर से अलग थे. मंडोली जेल के लैंडलाइन फोन सिस्टम से छेड़छाड़ की इस घटना से तिहाड़ जेल प्रशासन के होश फाख्ता हो गए. तिहाड़ जेल के डीजी ने मंडोली जेल के अधिकारियों से इसे लेकर रिपोर्ट तलब कर लिया था. मंडोली प्रशासन ने भी इसकी जांच शुरू कर दी है कि ऐसी घटना कैसे हुई.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






