
महाठग सुकेश चंद्रशेखर का तिहाड़ जेल में नया 'कारनामा', नर्सिंग स्टाफ से भिजवाता था मैसेज
AajTak
इससे पहले सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के तिहाड़ जेल में रहकर 200 करोड़ रुपए की ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया था. सुकेश ने तिहाड़ जेल से ही गृह मंत्रालय का अफसर बनकर ठगी की थी.
दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था में सेंधमारी लगाई है. अबकी बार महाठग जेल के बाहर मैसेज भिजवाते सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है. आरोपी तिहाड़ जेल के नर्सिंग स्टाफ को एक लेटर देकर बाहर भेज रहा था. जेल प्रशासन का कहना है कि सुकेश अपने मैसेज को इधर से उधर करवाता था. मामले में तिहाड़ जेल प्रशासन ने दिल्ली पुलिस को आरोपी नर्सिंग स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है.
बता दें कि इससे पहले सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के तिहाड़ जेल में रहकर 200 करोड़ रुपए की ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया था. सुकेश ने तिहाड़ जेल से ही गृह मंत्रालय का अफसर बनकर ठगी की थी. आरोपी ने आवाज बदलकर लोगों को झांसे में ले लिया था. आरोप है कि सुकेश ने जेल अधिकारियों को लाखों रुपए की रिश्वत देकर मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया था. जांच के बाद कई जेल अधिकारी गिरफ्तार हुए थे.
अब एक बार फिर जेल की सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाने का आरोप सामने आया है. आरोपी सुकेश नर्सिंग स्टाफ के जरिए खुद के मैसेज जेल से बाहर भिजवाता पकड़ा गया है. दरअसल, सीसीटीवी रिकॉर्डिंग चेक करने के दौरान अधिकारियों ने पाया कि जेल के अस्पताल में कॉन्क्ट्रेट पर काम करने आई एक नर्सिंग स्टाफ से सुकेश बात कर रहा है और उसे अपना एक लैटर दे रहा है.
बताते हैं कि ये लैटर नर्सिंग स्टाफ को सुकेश के किसी जानकार को बाहर जाकर देना था. नर्सिंग स्टाफ से जब पूछा गया तो वो संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई. फिलहाल, तिहाड़ के अधिकारियों ने इसकी जांच के लिए दिल्ली पुलिस से संपर्क किया है. अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. सुकेश चंद्रशेखर तिहाड़ की जेल नंबर 3 में बंद है. वह कभी भूख हड़ताल तो कभी सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ करके तिहाड़ अधिकारियों के नाक में दम करता रहता है.
तिहाड़ जेल के डीजी संदीप गोयल के मुताबिक, कुछ दिन पहले जिस जेल (तीन नंबर) में सुकेश बंद है, वहां के सीसीटीवी चेक किए जा रहे थे. इसमें देखा गया कि सुकेश तिहाड़ जेल के नर्सिंग स्टाफ को कुछ दस्तावेज दे रहा है. जेल प्रशासन ने जेल नर्सिंग स्टाफ को पकड़ा. उससे पूछताछ की और दस्तावेज बरामद किए. सुकेश ये दस्तावेज दिल्ली के पीतमपुरा में रहने वाले किसी शख्स को भिजवा रहा था. नर्सिंग स्टाफ लगातार जेल से सुकेश का मैसेज इधर-उधर कर रहा था. डीजी तिहाड़ संदीप गोयल ने दिल्ली पुलिस को लेटर लिखा और नर्सिंग स्टाफ के खिलाफ एक्शन लेने के लिए कहा है.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









