
'महाकुंभ में राष्ट्रीय चेतना के दर्शन हुए, पूरे विश्व ने देखा भारत का विराट स्वरूप', संसद में बोले पीएम मोदी
AajTak
PM Modi Parliament Speech: सदन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले साल अयोध्या के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हम सभी ने यह सभी ने यह महसूस किया था कि देश अगले हजार वर्षों के लिए तैयार हो रहा है. इस बार महाकुंभ के आयोजन ने हम सभी के विचार को अर्पण किया.
संसद के चालू बजट सत्र के दूसरे चरण की कार्यवाही का दूसरा हफ्ता चल रहा है. सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकुंभ पर स्पीच दी. उन्होंने कहा, "हम सब जानते हैं कि गंगा जी को धरती पर लाने के लिए बहुत प्रयास लगा था. वैसा ही महाप्रयास इस महाकुंभ के भव्य आयोजन में भी हमने देखा. मैंने लाल किले से 'सबका प्रयास' के महत्व पर जोर दिया था."
पीएम मोदी ने कहा, "पूरे विश्व ने महाकुंभ के रूप में भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए. ये जनता जनार्दन का, जनता के संकल्पों के लिए और जनता की श्रद्धा से प्रेरित महाकुंभ था. महाकुंभ में हमने राष्ट्रीय चेतना के जागरण के विराट दर्शन किए हैं. ये राष्ट्रीय चेतना नए संकल्पों के सिद्धि के लिए प्रेरित करती है."
'देश की सामूहिक चेतना...'
सदन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले साल अयोध्या के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हम सभी ने यह सभी ने यह महसूस किया था कि देश अगले हजार वर्षों के लिए तैयार हो रहा है. इस बार महाकुंभ के आयोजन ने हम सभी के विचार को अर्पण किया. मानव जीवन के इतिहास में भी अनेक ऐसे मोड़ आते हैं, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए उदाहरण बन जाते हैं. हमारे देश के इतिहास में भी ऐसे पल आए हैं, जिन्होंने देश के जागरूक कर दिया.
यह भी पढ़ें: ना अस्पताल में मिले, ना मोर्चरी में... महाकुंभ भगदड़ के बाद से लापता हैं कई लोग, तलाश में भटक रहे परिजन
पीएम मोदी ने कहा, "देश की सामूहिक चेतना का नतीजा महाकुंभ के दौरान देखने को मिला. युवा पीढ़ी भी पूरे भाव से महाकुंभ से जुड़ी. महाकुंभ पर सवाल उठाने वालों को जवाब मिला है. देश के कोने-कोने में आध्यात्मिक चेतना उभरी है. पीएम मोदी ने मॉरिशस यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि वहां के गंगा तालाब में त्रिवेणी का पवित्र जल डाला."

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






