
महाकुंभ भगदड़: प्रयागराज आ रहीं कई ट्रेनें डायवर्ट की गईं, सारी स्पेशल ट्रेनें भी अगले आदेश तक रद्द
AajTak
Maha Kumbh stampede: पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से प्रयागराज जाने वाली महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है. इसके चलते जंक्शन पर प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगी है.
प्रयागराज में मौनी अमावस्या के दिन अत्यधिक भीड़ को देखते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से प्रयागराज जाने वाली महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है. इसके चलते जंक्शन पर प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगी है.
बाकी अलग रूट पर चलने वाली कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन यथावत जारी है. सिर्फ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से प्रयागराज आने वाली कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों को रोका गया है. लेकिन रेगुलर ट्रेनें चल रही हैं. सिर्फ कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों को रोका गया है, जो पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से प्रयागराज जा रही हैं.
पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल डिवीजन के वाणिज्य प्रबंधक मनीष कुमार ने बताया, स्पेशल ट्रेन का परिचालन अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है. कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन फिलहाल अस्थाई तौर पर बंद रहेंगी. रेगुलर ट्रेनें चलती रहेंगी. प्रयागराज में ज्यादा भीड़ होने के चलते स्पेशल ट्रेन को रोका गया है.
उधर, प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है. प्रयागराज जंक्शन पर रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है. श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कड़े इंतजाम किए गए हैं. मौनी अमावस्या स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को संगम तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है.
महाकुंभ में अब तक 13 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं. मौनी अमावस्या के पर्व पर करीब 10 करोड़ श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए पहुंचे हैं. बयान के मुताबिक, 25 जनवरी से ही लगभग एक करोड़ यात्री प्रतिदिन महाकुंभ में आने लगे हैं. इतनी भारी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और उनकी सुगम निकासी के लिए प्रयागराज रेल मंडल ने शहर के सभी स्टेशनों के लिए विशेष योजना और कुछ प्रतिबंध लागू किए हैं. ये प्रतिबंध मौनी अमावस्या से एक दिन पहले और दो दिन बाद तक लागू रहेंगे.
इसमें कहा गया है कि मौनी अमावस्या के स्नान पर्व के दिन प्रयागराज जंक्शन पर प्रवेश केवल सिटी की तरफ वाले दरवाजे से और प्लेटफॉर्म नं.-1 की ओर से दिया जाएगा. निकास केवल सिविल लाइंस और प्लेटफार्म नंबर 6 की ओर से होगा.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









