
महमूद मदनी, सलमान खुर्शीद, इमरान मसूद जंतर-मंतर पहुंचे... वक्फ बिल के खिलाफ मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा प्रोटेस्ट
AajTak
जमीयत उलेमा ए हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी, कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद, इमरान मसूद और असदुद्दीन ओवैसी जैसे दिग्गज वक्फ बिल के विरोध पर मुस्लिम पर्सनल बोर्ड के प्रोटेस्ट शामिल होने के लिए जंतर-मंतर पहुंच गए हैं.
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के बैनर तले वक्फ (संशोधन) विधेयक के खिलाफ प्रोटेस्ट में अलग-अलग मुस्लिम संगठनों के प्रमुख और राजनीतिक दलों के सांसद और वरिष्ठ नेताओं का जंतर-मंतर पहुंचना शुरू हो गया है. इसी बीच जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी, कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद, इमरान मसूद और असदुद्दीन ओवैसी जैसे दिग्गज जंतर-मंतर पहुंच गए हैं.
AIMPLB के धरने पर प्रतिक्रिया देते हुए वक्फ JPC के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने कहा, 'जंतर-मंतर का यह प्रोटेस्ट, राजनीति से प्रेरित है. ये प्रदर्शन ऑर्गेनाइज्ड तरीके से किया जा रहा है. यह राजनीतिक टकराव के चलते कर रहे हैं. विपक्ष के लोग तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं.'
'किस बात का हो रहा है विरोध' उन्होंने AIMPLB से सवाल करते हुए कहा, 'किस बात के लिए विरोध हो रहा है. हमने 428 पेज की रिपोर्ट प्रस्तुत की है. इसमें कोई ऐसी गुंजाइश नहीं है. उन्होंने रिपोर्ट किसी भी तरीके से नहीं पढ़ा है. कलेक्टर के मामले में सवाल उठाना ठीक नहीं है. उसे सीनियर अधिकारियों तक अधिकार हैं.'
'गरीब मुसलमान के लिए है बिल'
उन्होंने दावा किया कि ये बिल गरीब मुसलमान, 'पसमांदा मुसलमान के लिए है. जब बैठे हो रही थी तो इसमें ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के लोगों को भी बुलाया गया था, सभी स्टेट होल्डर सच में शामिल थे. उसके बावजूद भी विरोध करना ठीक नहीं है. इस बात पर सिर्फ राजनीति की जा रही है.'
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इस कानून को लेकर भ्रम पैदा किया जा रहा है. देश के लोगों को गुमराह किया जा रहा है. देश कानून में राज्य से चलता है आर्टिकल 370 के समय में भी खून की नदियां बहने की बात कही गई थी, लेकिन जम्मू कश्मीर में ऐसा कुछ नहीं हुआ. तीन तलाक के समय में भी जंतर-मंतर पर विरोध किया गया था. आज देश के सभी बेहतरी के लिए काम किया जा रहा है और वक्फ भी बेहतरी के लिए किया जा रहा है.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.









