
महंगे फोटो शूट, गिफ्ट में प्लॉट, ISI की सुरक्षा... भारत में परिवार बेहाल लेकिन पाकिस्तान में अंजू खुशहाल!
AajTak
अंजू पाकिस्तान जाकर फातिमा बन चुकी है. जिसके दो मासूम बच्चे भारत में उसका इंतजार कर रहे हैं. लेकिन अंजू वहां खुश दिखाई देती है. वो अब पाकिस्तान में तोहफे जुटा रही है. वो ऐसा जता रही है कि इस्लाम कुबूल कर लेने के बाद कैसे उसकी खातिरदारी की जा रही है.
Anju-Nasrullah Love Story: भारत से पाकिस्तान पहुंची अंजू उर्फ फातिमा की शादी नसरुल्लाह से हो चुकी है. इसके बाद जो तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं, वो बेहद हैरान करने वाले हैं. अंजू को पाकिस्तान में महंगे तोहफे दिए जा रहे हैं. प्लॉट गिफ्ट किए जा रहे हैं. महंगे मल्टीकैम फोटो शूट करके उनके वीडियो वायरल किये जा रहे हैं. आखिर ऐसा कौन कर रहा है? तो इसके जवाब में एक ही नाम सामने आता है पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) का. जिसका मकसद है दुनिया को ये दिखाना कि सीमा हैदर भारत में भले ही परेशान है, लेकिन अंजू पाकिस्तान में बेहद खुश है. हालांकि पाकिस्तान की इस कवायद के पीछे साजिश की बू आती है.
अंजू पर मेहरबान क्यों है पाकिस्तान?
अंजू पर तोहफों की बारिश हो रही है. पाकिस्तानी अमीर बिल्डर अंजू को प्लॉट गिफ्ट कर रहे हैं. एक वीडियो में देखा जा सकता है कि अंजू एक बड़े पाकिस्तानी कारोबारी से दस मरला प्लॉट के कागजात ले रही है. गिफ्ट में मिला ये प्लॉट इस्लामाबाद के पास है. 10 मरला जमीन के साथ-साथ पाक स्टार ग्रुप का सीईओ मोहसिन खान अब्बासी अंजू को 50 हजार का चेक भी दे रहा है. ये तो बस शुरुआत थी.
अंजू को गिफ्ट में मिले दो प्लॉट
अब्बासी ने अंजू को 10 मरला का प्लॉट दिया तो नवाब हाउसिंग के तुफैल खान भी आगे आ गए. तुफैल ने पेशावर में अंजू को एक और प्लॉट दे दिया. खैबर पख्तूनख्वा के अपर डीर में कुलशू गांव में अंजू की खातिर हो रही है. उसको तरह-तरह के तोहफे दिये जा रहे हैं. नसरूल्लाह के रिश्तेदार अंजू को तोहफे दे रहे हैं. अंजू से फातिमा बन चुकी भारतीय महिला जब नसरुल्लाह से शादी कर रही थी. तो उसने शादी का महंगा जोड़ा पहना था. आखिर अंजू पर पाकिस्तान मेहरबान क्यों है? इसकी एक बड़ी वजह है कि वो भारत को नीचा दिखाना चाहता है. ऐसा लगता है कि वो भारत से सीमा हैदर केस का बदला ले रहा है.
महंगे फोटो-वीडियो शूट

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








