
महंगा होगा Online खाना ऑर्डर करना, Swiggy देने वाला है बड़ा झटका, अब इतना होगा खर्च
AajTak
Swiggy One Price Increase: क्या आप भी ऑनलाइन खाना ऑर्डर करते हैं? जल्द ही इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं. ऑनलाइन फुल डिलीवरी प्लेटफॉर्म Swiggy अपने वन मेंबरशिप की कीमत बढ़ाने वाला है. अगले महीने की शुरुआत से नई कीमतें लागू होंगी. सब्सक्रिप्शन महंगा होने से यूजर्स को फ्री डिलीवरी और दूसरे बेनिफिट्स के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. आइए जानते हैं अब सब्सक्रिप्शन कितने का मिलेगा.
ऑनलाइन खाना मंगाना जल्द ही महंगा हो जाएगा. Swiggy जल्द ही आपने Swiggy One मेंबरशिप की कीमत बढ़ाएगा. ब्रांड ने Swiggy SUPER सर्विस को साल 2018 में लॉन्च किया था. इस सर्विस का उद्देश्य ऑनलाइन फुड ऑर्डर को सस्ता करना था. खासकर रेस्टोरेंट ऑर्डर से डिलिवरी चार्ज को रिमूव करके.
बाद में इस सर्विस का नाम Swiggy One कर दिया गया. यह एक सिंगल मेंबरशिप प्लान बन गया, जिसमें यूजर्स को सभी रेस्टोरेंट, इंस्टामार्ट और दूसरे ऑर्डर पर बेनिफिट्स मिलेगा.
Swiggy कई रेस्टोरेंट से ऑर्डर पर फ्री डिलीवरी और एक्सक्लूसिव डिस्काउंट ऑफर करता है. Swiggy One उन यूजर्स के लिए है, जो खाना और ग्रॉसरी खरीदने के लिए इस प्लेटफॉर्म का काफी ज्यादा इस्तेमाल करते हैं.
रिपोर्ट्स की मानें तो Swiggy One की मेंबरशिप जल्द ही महंगी होगी. कंपनी भारत में अपनी सर्विस 899 रुपये की कर सकती है. फिलहाल तीन महीनों के सब्सक्रिप्शन के लिए यूजर्स को 299 रुपये खर्च करने होते हैं. जल्द ही कंपनी इस चार्ज को बढ़ाकर 899 रुपये कर देगी.
MySmartPrice की रिपोर्ट के मुताबिक, नई कीमतें 4 अगस्त से लागू होंगी. हाल में ही कंपनी ने हैदराबाद में टेस्ट डाइन-इन शुरू किया है. इसके तहत Swiggy ऐप के जरिए बिल भरने वालों को 25 परसेंट तक का डिस्काउंट मिल रहा है.
सब्सक्रिप्शन की कीमत बढ़ाने की कई वजह हो सकती हैं. हाल में ही Swiggy के लिए डिलीवरी करने वालों ने बैंगलोर में हड़ताल की थी. Swiggy One में कंज्यूमर्स को अनलिमिटेड फ्री डिलीवरी का बेनिफिट्स मिलता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










