
मर्सिडीज में गैंगरेप-तीन दिन बाद FIR-आरोपियों का पॉलिटिकल कनेक्शन, जानिए हैदराबाद केस की पूरी कहानी
AajTak
पुलिस का दावा है कि AIMIM MLA बेटे के खिलाफ भी कोई सबूत नहीं मिले हैं, जबकि टीआरएस नेता और वक्फ बोर्ड अध्यक्ष के बेटे के खिलाफ सबूत मिले हैं. साथ ही कहा है कि इस केस में गृहमंत्री का पोता शामिल नहीं है.
हैदराबाद में एक नाबालिग के साथ मर्सडिज कार में कथित गैंगरेप का मामला तूल पकड़ते जा रहा है. इस हाई प्रोफाइल मामले से जुड़े तीन आरोपियों का पॉलिटिक्ल कनेक्शन सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों में एक विधायक का बेटा है, दूसरा राज्य सरकार बोर्ड के अध्यक्ष का बेटा है. इस मामले से जुड़े पांच आरोपितों की पहचान कर ली गई है. इनमें तीन नाबालिग हैं जबकि दो वयस्क हैं. इसमें दो की गिरफ्तारी हो चुकी है.
वहीं, पुलिस का दावा है कि AIMIM MLA बेटे के खिलाफ भी कोई सबूत नहीं मिले हैं, जबकि टीआरएस नेता और वक्फ बोर्ड अध्यक्ष के बेटे के खिलाफ सबूत मिले हैं. साथ ही कहा है कि इस केस में गृहमंत्री का पोता शामिल नहीं है. मर्सडिज बेंज कार उस चेयरमैन की है जो टीआरएस लीडर भी है.
इधर, विधायक के परिवार ने यह भी दावा किया कि उनका बेटा कार से उतर गया था. वह पब से निकलने के बाद जुबिली हिल्स के कैफे में एक घंटे से अधिक समय तक वहीं था. इसके बाद उसका भाई उसे वहां से ले गया था. वारदात के समय वह कार में नहीं था. वह आरोपियों के साथ नहीं था क्योंकि उसके चाचा अमरीका के लिए जा रहे थे और वह उनसे मिलने गया था.
शुरुआती जानकारी के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 354,323 IPC, 9,10 POCSO ACT 2012 के तहत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था. 17 वर्षीय पीड़िता की मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने आईपीसी 376 की धारा को भी जोड़ दिया है. पुलिस मामले की जांच कई एंगल से कर रही है.
विपक्ष ने सरकार को घेरा
इधर, तेलंगाना बीजेपी ने मामले की कड़ी निंदा की है. उसने सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है. विपक्ष ने आरोप लगाया है कि सत्ता पक्ष के राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है. तेलंगाना बीजेपी ने हंगामा भी किया था. इधर, धीमी गति से जांच के आरोपों को लेकर विरोध करने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका चौधरी और NSUI अध्यक्ष बी वैंकेट को हिरासत में ले लिया गया. वहीं, गैंगरेप की घटना पर तेलंगाना सीएम केसीआर की बेटी के कविता ने ट्वीट करके कहा जब महिला सुरक्षा की बात आती है तो हमारी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाती है.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.








