मर्डर मिस्ट्री: OLX के जरिए अंकिता को रिजॉर्ट में मिली थी नौकरी, फ्रेंड ने शेयर किया था विज्ञापन
AajTak
अंकिता मर्डर केस में दोस्त दीप पुष्प ने OLX का वो विज्ञापन शेयर किया है जिसमें रिजॉर्ट में नौकरी का पूरा विवरण दिया है. दरअसल, कई लोग अंकिता के दोस्त पर भी सवाल उठा रहे हैं कि जब वो पुलकित को जानता था तो उसने अंकिता को वहां नौकरी क्यों दिलवाई? पुष्प ने कहा कि वह पुलकित को नहीं जानता था.
अंकिता भंडारी मर्डर केस में रोज नई-नई कहानियां सामने आ रही हैं. इसी क्रम में अंकिता के फ्रेंड दीप पुष्प पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं कि जब वह पुलकित को जानता था तो उसने अंकिता को वहां नौकरी पर क्यों लगवाया? पुष्प ने इसके जवाब में OLX का विज्ञापन शेयर करते हुए कहा कि वह उसे पर्सनली नहीं जानता था. अंकिता को नौकरी की जरूरत थी तो उसने OLX पर रिजॉर्ट में नौकरी के बारे में पढ़कर अंकिता को बताया था.
पुष्प का कहना है कि उसने बस अंकिता की नौकरी दिलाने में मदद की है. उसे पुलकित के बारे में कुछ भी नहीं पता था. पुष्प ने जो विज्ञापन शेयर किया है, उसमें जॉब की डिस्क्रिप्शन दी गई है. Dr. Aryan नामक आईडी से जॉब के लिए OLX में विज्ञापन डाला गया है. सैलरी 8 हजार से 16 हजार तक बताई गई है.
बता दें कि दीप पुष्प की अंकिता की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी. पुष्प ने इससे पहले पुलिस को बताया था कि 28 अगस्त को अंकिता ने रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट की जॉब जॉइन की थी. एक सितंबर को अंकिता ने उसे मैसेज करके बताया था कि किसी लड़के ने उसे जबरदस्ती गले लगाने की कोशिश की.
पुष्प के मुताबिक, जॉइनिंग के बाद शुरुआती दिनों में पुलकित का व्यवहार अंकिता के लिए बहुत अच्छा था. वह अंकिता की इज्जत करता था. जब रिजॉर्ट के एक गेस्ट ने नशे की हालत में अंकिता को गले लगाने की कोशिश की तो पुलकित ने ही उसे बचाया था.
पुष्प ने पुलिस को अंकिता के साथ बातचीत के ऑडियो भी सौंपे, जिसमें वह रिजॉर्ट के स्टाफ करण से अपना बैग सड़क पर लाने के लिए कह रही है. उसने बताया कि अंकिता 18 सितंबर को रिसॉर्ट से निकल रही थी और अपने घर जाना चाहती थी, लेकिन पता नहीं किस वजह से वह पुलकित के साथ ऋषिकेश चली गई.
यह भी बताया कि अंकिता ने उसे 8:30 बजे फोन कर कहा, "सर (पुलकित) मुझसे बात करना चाहते हैं. इसलिए उन्होंने मुझे अपने साथ ऋषिकेश चलने के लिए पूछा है." पुष्प ने कहा कि यह बहुत अजीब है कि फिर उन लोगों ने अंकिता को नदी में धक्का दे दिया.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










