
मराठी की जगह हिन्दी में बात करने पर आग-बबूला हुई मां, गला घोंट कर ले ली मासूम बेटी की जान
AajTak
नवी मुंबई के कलंबोली इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां ने अपनी छह साल की बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस जांच में सामने आया है कि बच्ची के मराठी की बजाय हिंदी में ज्यादा बात करने से मां परेशान रहती थी. मामले में महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है.
नवी मुंबई के कलंबोली इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. कलंबोली के सेक्टर-1 स्थित गुरुसंकल्प हाउसिंग सोसाइटी में एक 30 वर्षीय महिला ने अपनी छह साल की बेटी की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि वो मराठी की जगह हिंदी में ज्यादा बात करती थी. इस मामले में कलंबोली पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला अपने पति और बेटी के साथ गुरुसंकल्प सोसाइटी में रहती थी. पति एक आईटी इंजीनियर है, जबकि महिला बीएससी तक पढ़ी हुई है. दोनों की शादी साल 2017 में हुई थी और 2019 में उनकी बेटी का जन्म हुआ था. पुलिस जांच में सामने आया है कि बच्ची को बचपन से बोलने में परेशानी थी और वह मराठी की तुलना में हिंदी में अधिक बात करती थी.
हिंदी बोलने को लेकर नाराज थी मां
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मां इस बात को लेकर अक्सर परेशान रहती थी. वह अपने पति से बार-बार कहती थी कि बच्ची ठीक से बोल नहीं पाती और उसे नहीं रखना चाहिए. पति द्वारा समझाने की कोशिश के बावजूद महिला की नाराज़गी बनी रही.
पुलिस के अनुसार, 23 दिसंबर की रात महिला ने बच्ची को मारने का फैसला किया. उसी दिन बच्ची की दादी अपनी पोती से मिलने के लिए उपहार लेकर घर आई थीं, लेकिन किसी कारणवश दादी और पोती की मुलाकात नहीं हो सकी. कुछ समय बाद जब पति घर लौटा और देखा कि बच्ची नहीं उठ रही है, तो सभी उसे तुरंत अस्पताल ले गए. शुरुआत में बच्ची की मौत को हार्ट अटैक बताया गया.
23 दिसंबर की रात बेटी की हत्या का लिया फैसला

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






