
मरने से पहले वीडियो बनाया, सुसाइड नोट लिखा, आरोपियों की नहीं हुई गिरफ्तारी, जानिए क्या है मामला
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे में एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. पुलिस को उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है. इसके अलावा मृतक का एक वीडियो भी पुलिस को बरामद हुआ है. पुलिस के मुताबिक ऑफिस में कुछ लोगों की शिकायत पर उसकी नौकरी चली गई थी. उस पर कर्ज था. पैसे देने वाला दबाव बना रहा था, इसलिए उसने आत्महत्या कर ली.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक 35 साल के युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना मध्य रेलवे की मुख्य लाइन पर अंबरनाथ और बदलापुर स्टेशनों के बीच बुधवार रात को हुई.
कल्याण रेलवे थाने के वरिष्ठ निरीक्षक मुकेश धागे ने कहा, "युवक की पहचान गिरीश नंदलाल चुबे के रूप में हुई है. पुलिस को पड़ताल के दौरान घटनास्थल से मिले एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. इस नोट में कुछ लोगों के नाम हैं. उसने लिखा कि इन लोगों की वजह से मैंने यह कदम उठाया है."
चली गई थी नौकरी, 1 लाख का था कर्ज
पुलिस सूत्रों ने कहा कि मृतक ने एक क्लिप भी बनाई है, जिसमें उसने बताया है कि दो सहयोगियों द्वारा फर्म के मालिक से शिकायत करने के बाद उसकी नौकरी चली गई. उसने कहा कि उसे कुछ लोगों से 1 लाख रुपये लेने थे क्योंकि उसके पास नौकरी नहीं थी और ये उधार देने वाले उसे परेशान कर रहे थे. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो क्लिप में इन लोगों और दो साथियों के नाम हैं. उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है.
मेट्रो के सामने कूदकर दी जान, दो दिन में दो हादसे
मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर 18 जनवरी को एक युवक ने मेट्रो ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली. युवक के पर्स में मिले आईडी कार्ड से पता चला कि मृतक रवि बिहार का रहने वाला था. एक दिन पहले 17 जनवरी को भी ऐसा मामला सामने आया था. नोएडा के सेक्टर-39 के गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर 16 साल का नाबालिग दिल्ली मेट्रो के आगे कूद गया था. CISF और मेट्रो कर्मियों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया था, हालांकि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








