
मरने से कुछ पल पहले लोग क्या कहते हैं? ICU नर्स ने बताई दिल छू लेने वाली सच्चाई
AajTak
एक ICU नर्स ने बताया है कि मरने से ठीक पहले उसके लगभग हर मरीज ने एक जैसी नौ बातें कही हैं. हैरानी की बात यह है कि अन्य मेडिकल प्रोफेशनल्स ने भी उसके इस अनुभव को सही बताया है और कहा कि उन्होंने भी मरीजों में ऐसा ही पैटर्न देखा है.
मौत एक सच्चाई है, लेकिन इसके बारे में बात करना और सोचना लोग अक्सर टाल देते हैं. ICU में काम करने वाले लोग इसे हर दिन अपनी आंखों से देखते हैं. फ्लोरिडा की 29 साल की नर्स कर्स्टी रॉबर्ट्स भी यही सच्चाई कई बार देख चुकी हैं. पिछले चार सालों में उन्होंने कई मरीजों की अंतिम सांसें अपने सामने देखी हैं और उनके आखिरी पलों में उनके साथ मौजूद रही हैं.
कर्स्टी का कहना है कि कई लोग मरने से ठीक पहले एक तरह का 'आध्यात्मिक बदलाव' महसूस करते हैं. यह बदलाव मेडिकल साइंस के लिए पूरी तरह समझना आसान नहीं है. उनके मुताबिक यह एक ठहराव जैसा होता है, जो मरीज के आखिरी पलों में एक अलग तरह का सुकून देता है.
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में, जिसे 6 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं, कर्स्टी बताती हैं कि कई मरीज अपने आखिरी पलों में लगभग एक जैसी बातें कहते हैं. उनके अनुसार, चाहे मरीज की हालत बाहर से ठीक दिखे, वे अक्सर मौत को पहले ही महसूस कर लेते हैं.
मौत से पहले के शब्द
कई मरीज कहते हैं-मेरे परिवार से कह देना कि मैं उनसे प्यार करता/करती हूं. कई बार वे कहते हैं-मुझे ठीक नहीं लग रहा. वहीं कुछ मरीज साफ-साफ कहते हैं-मुझे पता है कि मैं मरने वाला/वाली हूं.वहीं कोई कहता है कि मुझे लगता है कोई मुझे बुला रहा है…कर्स्टी का कहना है कि ऐसे वाक्य कहने के थोड़ी देर बाद कई मरीज दुनिया छोड़ देते हैं.
मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, कर्स्टी बताती हैं कि कई बार मरीज के सभी टेस्ट और वाइटल्स सामान्य होते हैं. शरीर में किसी बड़े खतरे का संकेत नहीं दिखता. फिर भी अचानक कुछ बदल जाता है. यह बदलाव मशीनें भी नहीं पकड़ पातीं. वे इसे एक तरह का ट्रांजिशन बताती हैं.एक ऐसा पल जब दवाइयां असर करना बंद कर देती हैं और ऐसा लगता है कि आत्मा धीरे-धीरे विदाई की तैयारी करने लगी है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.









