
ममता से पवार और अखिलेश से उद्धव तक... कैसे 'वोट चोरी' कैंपेन से राहुल ने विपक्ष को किया लामबंद
AajTak
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में विपक्ष के सांसदों ने संसद से लेकर चुनाव आयोग तक के लिए मोर्चा निकाला, जिन्हें संसद मार्ग बैरिकेड लगाकर पुलिस ने रोक लिया. वोट चोरी का मुद्दा उठाकर राहुल गांधी ने बिखरे हुए इंडिया ब्लॉक को एकजुट कर लिया है.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में शक्ति प्रदर्शन किया. बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में वोट चोरी की 'कथित धांधली' के खिलाफ लोकसभा और राज्यसभा के विपक्षी सांसदों ने संसद भवन से चुनाव आयोग के दफ्तर तक पैदल मार्च निकाला.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, एनसीपी (एसपी) के चीफ शरद पवार, टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी समेत विपक्षी इंडिया ब्लॉक के सभी सांसदों ने संसद भवन से चुनाव आयोग के दफ्तर तक पैदल मार्च किया.
संसद मार्ग पर पुलिस ने बैरिकेड लगाकर इंडिया ब्लॉक के नेताओं को चुनाव आयोग जाने से रोकने की कोशिश की तो अखिलेश यादव पुलिस बैरिकेड पर चढ़कर कूद गए. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी विपक्षी सांसदों का जोश बढ़ाती नजर आईं तो कई विपक्षी सांसदों ने दिल्ली पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़कर आगे बढ़ गए.
राहुल के 'वोट चोरी' कैंपेन को मिली सियासी धार
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 'वोट चोरी' का मुद्दा उठाते हुए चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए. इसके बाद कांग्रेस ने 'वोट चोरी' पर एक ‘वेब पेज’ शुरू किया है. इस वेबसाइट पर लोग कथित 'वोट चोरी’ के खिलाफ निर्वाचन आयोग से जवाबदेही की मांग करने और डिजिटल मतदाता सूची की मांग का समर्थन करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
कांग्रेस अब लगातार इसे सियासी मुद्दा बनाने में जुट गई है और लोगों का समर्थन हासिल कर रही है. पोर्टल लोगों को फोन कॉल के जरिए और एसएमएस में दिए गए लिंक को भरकर रजिस्ट्रेशन कराने का विकल्प भी देता है. प्रमाणपत्र पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल और कोषाध्यक्ष अजय माकन के हस्ताक्षर हैं.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









