
ममता के प्रचार पर लगा 24 घंटे का बैन तो फूटा TMC नेताओं का गुस्सा, EC पर लगाए आरोप
AajTak
चुनाव आयोग ने 24 घंटे के लिए ममता बनर्जी के प्रचार करने पर रोक लगा दी है. ममता पर लगा यह बैन सोमवार रात 8 बजे से लागू है. चुनाव आयोग ने यह कार्रवाई ममता बनर्जी के दो बयानों के चलते की है.
पश्चिम बंगाल में चार चरण के मतदान हो चुके हैं. अब पांचवें चरण के लिए 45 सीटों पर होने जा रहे मतदान के लिए चुनाव प्रचार चल रहा है. इस बीच चुनाव आयोग ने 24 घंटे के लिए ममता बनर्जी के प्रचार करने पर रोक लगा दी है. ममता पर लगा यह बैन सोमवार रात 8 बजे से लागू है. चुनाव आयोग ने यह कार्रवाई ममता बनर्जी के दो बयानों के चलते की है. Does the "selective" model code of conduct only apply to @MamataOfficial? Where was it when @DilipGhoshBJP & @basusayan were spewing venom? Where was it when @SuvenduWB was insulting Didi by calling her Begum? Can @ECISVEEP explain? BJP is clearly rattled!#BlackDayForDemocracy बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग ने हुगली में ममता के जनसभा के दौरान सांप्रदायिक मसले पर खुलेआम वोट मांगने के बयान पर उन्हें नोटिस भेजा है. वहीं ममता बनर्जी चुनाव आयोग के इस फैसले पर आज दोपहर 2 बजे कोलकाता के गांधी मूर्ति में धरना देने जा रही हैं. चुनाव आयोग के इस एक्शन के खिलाफ टीएमसी के कई नेताओं ने भी अपनी आपत्ति दर्ज कराई है.
मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.









