
ममता की कीमत पर लेफ्ट या लेफ्ट की कीमत पर ममता....कांग्रेस के लिए कहां फायदा?
AajTak
ममता बनर्जी ने एकला चलो का नारा बुलंद कर कांग्रेस को फंसा दिया है. दीदी के दांव से डैमेज कंट्रोल के मोड में आई कांग्रेस ऐसे दोराहे पर खड़ी हो गई है जहां से उसे ममता की कीमत पर लेफ्ट या लेफ्ट की कीमत पर ममता का साथ चुनना होगा. कांग्रेस के लिए कहां फायदा है?
ममता बनर्जी ने ऐलान कर दिया है कि लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) लोकसभा चुनाव में अकेले ही मैदान में उतरेगी. ममता के इस ऐलान के बाद कोलकाता से दिल्ली तक हलचल मची हुई है. कांग्रेस डैमेज कंट्रोल के मोड में आ गई है. ममता के खिलाफ मुखर रहने वाले पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने चुप्पी साध ली है तो वहीं लेफ्ट अब और आक्रामक हो गया है. माकपा पश्चिम बंगाल के सचिव मोहम्मद सलीम ने नीतीश कुमार के एक पुराने बयान का जिक्र करते हुए ममता बनर्जी की बिन पेंदी के लोटे से तुलना कर दी और दावा किया कि बीजेपी और संघ के इशारे पर टीएमसी बनी जिससे कांग्रेस को तोड़कर ममता बनर्जी एनडीए में जा सकें.
ये भी पढ़ें- क्या ममता बनर्जी के दांव ने सेट कर दिया नीतीश-अखिलेश-AAP के लिए मंच... अब प्रेशर में आ जाएगी कांग्रेस?
लेफ्ट नेता सलीम के इस बयान में कुछ आश्चर्यजनक भी नहीं है, ना ही स्टैंड में किसी तरह का बदलाव ही नजर आ रहा है. लेफ्ट नेता इंडिया गठबंधन की बेंगलुरु में हुई दूसरी बैठक से लेकर दिल्ली में हुई चौथी बैठक और अब तक यह दो टूक कहते आए हैं कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी से गठबंधन नहीं होगा. ममता बनर्जी ने भी पिछले दिनों यह आरोप लगाया था कि लेफ्ट गठबंधन को रूल करने की कोशिश कर रहा है. अब लेफ्ट का अड़ियल रुख और ममता बनर्जी की क्लियर लाइन, पश्चिम बंगाल की सियासत में ऐसे दोराहे पर खड़ी हो गई है जहां से एक रास्ता लेफ्ट के साथ जाता है जिस रास्ते पर वह पहले से ही है. और दूसरा रास्ता ममता बनर्जी की पार्टी के साथ जाता है.
ये भी पढ़ें- मजबूरी या चुनावी दांव? समझें- पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने क्यों छोड़ा कांग्रेस का साथ
लेफ्ट और टीएमसी का साथ आना मुश्किल ही है और ऐसे में अब कांग्रेस इस सवाल में उलझ गई है कि लेफ्ट का पुराना साथ चुनें या ममता की शर्तें मानकर उनके साथ चलें. कांग्रेस को लेफ्ट की कीमत पर ममता का साथ चुनना होगा या ममता की कीमत पर लेफ्ट का. अब चर्चा का सेंटर पॉइंट यह भी है कि कांग्रेस के लिए आखिर कहां फायदा है?
कांग्रेस का किसके साथ जाने में फायदा

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








