
मन की बात: 100वां एपिसोड सफल बनाने के लिए BJP की खास तैयारी, 4 लाख केंद्रों पर प्रसारण
AajTak
पार्टी मोदी के संबोधन को सुनने के लिए विदेशों सहित लगभग चार लाख स्थानों पर व्यवस्था करेगी. भाजपा सूत्रों ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा इसे ‘ऐतिहासिक’ बनाने के लिए पूरी कवायद की देखरेख कर रहे हैं.
भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रेडियो प्रसारण ‘मन की बात’ की 100वीं कड़ी को यादगार बनाने के लिए कई तरह की तैयारियां की हैं. BJP ने देश भर के हर विधानसभा क्षेत्र में औसतन 100 स्थानों पर ऐसी सुविधाएं बनाई है जहां लोग इसे सुन सकें. पार्टी मोदी के संबोधन को सुनने के लिए विदेशों सहित लगभग चार लाख स्थानों पर व्यवस्था करेगी. भाजपा सूत्रों ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा इसे ‘ऐतिहासिक’ बनाने के लिए पूरी कवायद की देखरेख कर रहे हैं.
ये है खास तैयारी पार्टी की विदेश स्थित इकाइयों और कई गैर-राजनीतिक संगठनों को भी रेडियो प्रसारण की अधिकतम पहुंच बनाने के लिए कहा गया है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, सभी राज्यपालों के आधिकारिक आवासों और भाजपा या उसके सहयोगियों के मुख्यमंत्रियों के घरों में प्रतिष्ठित नागरिकों के लिए कार्यक्रम सुनने की व्यवस्था की गई है.
BJP सांसद, विधायक करेंगे निगरानी उन्होंने बताया कि सभी राज्यों के पद्म पुरस्कार विजेताओं को राजभवनों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है. भाजपा सांसद और विधायक इस कवायद की निगरानी के लिए अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र में रहेंगे और नड्डा और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता इस संबंध में कई वीडियो कांफ्रेंस करेंगे.
मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को अपने मासिक प्रसारण के दौरान कई मुद्दों पर बोलते हैं. यह कार्यक्रम 2014 में शुरू हुआ था, जिस साल वह सत्ता में आए थे और तब से जारी है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










