
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस नेता Harak Singh Rawat के घर रेड, उत्तराखंड से दिल्ली तक 12 ठिकानों पर ED का एक्शन
AajTak
उत्तराखंड में कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत और अन्य लोगों के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की है. जानकारी के मुताबिक, मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़ी ये रेड उत्तराखंड और दिल्ली-एनसीआर में एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर हो रही है.
उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत और अन्य लोगों के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की है. जानकारी के मुताबिक, मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़ी ये रेड उत्तराखंड और दिल्ली-एनसीआर में एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर हो रही है.
न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले बताया कि मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में ईडी की ये रेड दिल्ली, चंडीगढ़ और उत्तराखंड में चल रही है. उत्तराखंड के पूर्व वन मंत्री हरक सिंह रावत से जुड़े एक घोटाला मामले में करीब एक दर्जन ठिकानों पर रेड जारी है.
ईडी की टीम देहरादून की डिफेंस कॉलोनी स्थित उनके आवास पर पहुंचकर रेड कर रही है. केंद्रीय एजेंसी ने पूर्व मंत्री के करीबियों पर भी एक्शन लिया है. सूत्रों की मानें तो फॉरेस्ट लैंड स्कैम मामले में ईडी ने एक्शन लिया है और पीएमएलए के तहत ये कार्रवाई की जा रही है. इससे पहले अगस्त, 2023 में विजिलेंस विभाग ने भी हरक सिंह के खिलाफ कार्रवाई की थी.
कौन हैं हरक सिंह रावत?
हरक सिंह रावत को बीजेपी ने अनुशासनहीनता की वजह से पार्टी से निष्कासित करते हुए कैबिनेट मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया था, जिसके बाद साल 2022 में वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे. हरक सिंह के साथ उनकी बहू अनुकृति गुसाईं ने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया था.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.










