
मनी लॉन्ड्रिंग केस: एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को कोर्ट से राहत, विदेश जाने की मिली अनुमति
AajTak
दिल्ली की एक अदालत ने ईडी के विरोध के बावजूद एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को विदेश जाने की अनुमति दे दी है. जैकलीन दुबई जाना चाहती हैं. कोर्ट ने निजी स्वतंत्रता यानी पर्सनल लिबर्टी का हवाला देते हुए जैकलीन को विदेश यात्रा की इजाजत दे दी है.
मनी लॉन्ड्रिंग केस में ट्रायल का सामना कर रहीं एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को कोर्ट ने विदेश जाने की अनुमति दे दी है. जैकलीन ने दुबई जाने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी. ईडी की आपत्तियों के बावजूद कोर्ट ने निजी स्वतंत्रता यानी पर्सनल लिबर्टी का हवाला देते हुए जैकलीन को दुबई जाने की इजाजत दे दी.
ED ने कहा कि जैकलीन ने पहले भी बहरीन में मां से मिलने की इजाज़त मांगी थी जिसको कोर्ट ने खारिज कर दिया था. उसके बाद 16 जनवरी को दुबई जाने की इजाज़त मांगी और बिना उचित वजह बताए याचिका को वापस ले लिया था और फिर 27 से 30 जनवरी तक दुबई में पेप्सिको के इवेंट में जाने की इजाज़त को लेकर नई याचिका दाखिल की.
ईडी ने जैकलीन की याचिका का विरोध करते हुए कहा कि उन्हें दुबई जाने की इजाज़त नहीं दी जानी चाहिए क्योंकि वहां पर भी अपराध किया गया है, उसको लेकर जांच लंबित है. इसके अलावा जांच एजेंसी ने कहा कि जांच अभी महत्वपूर्ण मोड पर है.
कोर्ट में जैकलीन के वकील ने क्या कहा?
जैकलीन के वकील ने कहा कि कोर्ट के कहने पर मां से मिलेने के लिए दाखिल याचिका को वापस ली थी. हम जानते है कि जांच महत्वपूर्ण मो पर है. अब तक कोर्ट की तरफ से जो भी शर्तें लगाई गई हैं, उसका हमने पालन किया है. जैकलीन के वकील ने कहा कि कल ही जैकलीन ऑस्कर के लिए नॉमिनेटेड हुई हैं अगर दुबई जाने की इजाज़त नहीं मिली तो उसका सीधा असर ऑस्कर को लेकर भी होगा.
जैकलीन फर्नांडिस के वकील ने कहा कि अगर दुबई जाने की इजाज़त नहीं मिली तो उससे पेप्सिको के बीच उनके करार पर असर पड़ेगा. कोर्ट ने फैसला सुनाते समय मीडिया को कोर्ट रूम से बाहर किया और ईडी की आपत्ति के बावजूद जैकलीन को विदेश जाने की अनुमति दी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








