
मनीष सिसोदिया पर अब दर्ज होगा मनी लॉन्ड्रिंग का केस, CBI ने ED को सौंपे दस्तावेज
AajTak
दिल्ली में शराब घोटाले मामले में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी होने के बाद अब मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया जाएगा.
दिल्ली में शराब घोटाला मामले में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी होने के बाद अब मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया जाएगा. दरअसल, CBI ने इस मामले में ईडी को दस्तावेज सौंपे हैं.
सीबीआई ने शराब घोटाले से संबंधित FIR और अन्य दस्तावेजों की कॉपी प्रवर्तन निदेशालय को सौंप दी है. लिहाजा अब उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज करने की तैयारी करी जा रही है.
इससे पहले सीबीआई ने डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत 14 लोगों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया था. सर्कुलर में उन आरोपियों के नाम हैं, जिनके खिलाफ सीबीआई ने FIR दर्ज की है. हालांकि इसमें मुंबई की एंटरटनेमेंट इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के सीईओ विजय नायर का नाम शामिल नहीं है.
वहीं डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी होने के बाद उन्होंने कहा कि ये क्या नौटकी है? मैं दिल्ली में खुलेआम घूम रहा हूं, बताइए कहां आना है? इससे पहले सिसोदिया ने पीएम मोदी का गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के दौरान एक बयान भी शेयर किया है, जिसमें वो सीबीआई की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं.
इतना ही नहीं, CBI के छापे के बाद डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि मुझे आश्चर्य है कि जब सीबीआई रेड से कुछ नहीं मिला तो लुक आउट नोटिस जारी कर दिया. मोदी जी को रेड करवाने की बजाय महंगाई और बेरोजगारी पर सोचना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सीबीआई की हकीकत मोदी जी की जुबानी सुनना चाहिए. मेरे घर से एक पैसा नहीं मिला, दफ्तर की फाइल लेकर गए हैं.
मनीष सिसोदिया ने शराब नीति पर कहा कि कोई घोटाला नहीं हुआ, सब बकवास है. सीबीआई जांच की जरूरत ही नहीं है. इसके साथ ही गिरफ्तारी के सवाल पर कहा कि बात घोटाले की नहीं है इसलिए गिरफ्तारी कर लेंगे, घोटाले की चिंता करते तो गुजरात की अवैध शराब की जांच होती. इनकी दिलचस्पी अरविन्द केजरीवाल को रोकने की है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









