
मनीष सिसोदिया की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ जेल में 8 घंटे की पूछताछ के बाद ED ने किया गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ईडी ने गुरुवार को करीब 8 घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें तिहाड़ जेल से अरेस्ट कर लिया. दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग की जांच को लेकर ईडी की टीम सिसोदिया से पूछताछ करने के लिए तिहाड़ जेल गई थी.
दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. मनी लॉन्ड्रिंग के केस में गुरुवार को करीब 8 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने उन्हें अरेस्ट कर लिया. ED शराब नीति में घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है. इसी मामले ईडी की टीम गुरुवार को सिसोदिया से पूछताछ करने तिहाड़ जेल पहुंची थी.
जानकारी के मुताबिक ईडी ने उनसे दो दिन से पूछताछ कर रही थी. एजेंसी ने पहले 7 मार्च को सिसोदिया से करीब 6 घंटे पूछताछ की. इसके बाद 9 मार्च को 2 घंटे सवाल-जवाब किए. सूत्रों के मुताबिक इस दौरान सिसोदिया ने संतोषजनक जवाब नहीं दिए, जिसके बाद उन्हें अरेस्ट कर लिया गया. वहीं ईडी की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा.
ईडी ने तिहाड़ जेल में बंद सिसोदिया से पूछताछ के लिए कोर्ट से इजाजत मांगी थी. कोर्ट ने ईडी को सिसोदिया का बयान दर्ज करने के लिए तीन दिन का समय दिया था. ईडी ने 22 अगस्त 2022 को शराब घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था.
CBI को सबूत नहीं मिले तो ED ने अरेस्ट कर लिया
अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया- मनीष को पहले CBI ने गिरफ़्तार किया. CBI को कोई सबूत नहीं मिला, रेड में कोई पैसा नहीं मिला. कल बेल पर सुनवाई है. कल मनीष छूट जाते. तो आज ED ने गिरफ़्तार कर लिया. इनका एक ही मक़सद है - मनीष को हर हालत में अंदर रखना. रोज़ नये फ़र्ज़ी मामले बनाकर. जनता देख रही है. जनता जवाब देगी.
20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में हैं सिसोदिया

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










