
मनीष सिसोदिया का बड़ा आरोप- 'मेरे ऊपर केस दर्ज करने का CBI अफसर पर था दबाव, इसलिए उसने आत्महत्या कर ली'
AajTak
मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया, उन पर शराब नीति के मामले में जो एफआईआर कराई गई है, उसका लीगल मामला वही देख रहे थे. मनीष सिसोदिया ने दावा किया है कि पता चला है कि उनके ऊपर मेरे खिलाफ गलत तरीके से केस बनाने का दबाव डाला जा रहा था. ताकि मुझे गिरफ्तार किया जा सके. लेकिन वे मंजूरी नहीं दे रहे थे.
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया है कि दो साल पहले एक सीबीआई अफसर ने आत्महत्या कर ली थी. सिसोदिया ने आरोप लगाया कि उस अफसर के ऊपर मेरे खिलाफ गलत तरीके से केस बनाने का दबाव डाला जा रहा था, ताकि मुझे गिरफ्तार किया जा सके. इसके चलते सीबीआई अफसर ने आत्महत्या कर ली.
मनीष सिसोदिया ने दावा किया कि पिछले 2 दिन पहले सीबीआई के डिप्टी लीगल एडवाइजर जितेंद्र कुमार ने आत्महत्या कर ली. इसकी पूरी खबर मीडिया में दिखाई गई. सिसोदिया ने कहा, पता चला है कि जितेंद्र कुमार एंटी करप्शन ब्रांच में लीगल एडवाइजर थे.
सिसोदिया के मुताबिक, उन पर शराब नीति के मामले में जो एफआईआर कराई गई है, उसका लीगल मामला वही देख रहे थे. मनीष सिसोदिया ने दावा किया है कि पता चला है कि उनके ऊपर मेरे खिलाफ गलत तरीके से केस बनाने का दबाव डाला जा रहा था. ताकि मुझे गिरफ्तार किया जा सके. लेकिन वे मंजूरी नहीं दे रहे थे.
दिल्ली के डिप्टी सीएम के मुताबिक, उनके ऊपर इस केस को लेकर इतना दबाव डाला गया कि वे मानसिक दबाव में आ गए और उन्होंने सुसाइड कर लिया. सिसोदिया ने कहा, यह बहुत दुखद घटना है कि सीबीआई के एक अधिकारी को जिसको देख रहा था कि पूरा मामला फर्जी है उसके ऊपर गलत काम करने का इतना दबाव बनाया गया कि वह आत्महत्या करने पर मजबूर हो यह बहुत अफसोस जनक है. उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं.
सिसोदिया ने कहा, पीएम मोदी से आज मैं कहना चाहता हूं कि आप मुझे फर्जी तरीके से फंसाना चाहते हैं, फंसा लीजिए. रेड करा लीजिए. लेकिन अधिकारियों पर इस तरह का दबाव बनाकर उनको सुसाइड के लिए मजबूर मत करिए उनका घर उजड़ रहा है. आप हर समय यही सोचते रहते हैं मैं सीबीआई ईडी का इस्तेमाल कैसे करूं चुनी हुई सरकार को कैसे गिरा सकूं.
मनीष सिसोदिया ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री जी से 3 सवाल पूछना चाहता हूं.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









