
'मनिका के पिता को दिए 1.65 करोड़...' कारोबारी की फैमिली का दावा, क्या है मॉडल टाउन सुसाइड केस की कहानी?
AajTak
दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके के कल्याण विहार में 39 वर्षीय पुनीत खुराना ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह घटना कल शाम की है, जब उनके परिवार ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो उन्हें पंखे से लटका पाया. इसके बाद अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने पुनीत को मृत घोषित कर दिया.
दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके के कल्याण विहार में पुनीत खुराना नाम के शख्स ने कल शाम फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस का कहना है कि इस मामले में व्यापार में घाटे के एंगल से भी जांच की जा रही है. पुनीत की शादी साल 2016 में हुई थी और तलाक का केस चल रहा था. पुनीत के परिवार का आरोप है कि पुनीत अपनी पत्नी की वजह से परेशान था. परिवार के मुताबिक, पुनीत ने आखिरी बार पत्नी से फोन पर बात की थी. वहीं पुलिस का कहना है कि फोन पर बिजनेस को लेकर बात हुई थी.
जानकारी के अनुसार, परिजनों का कहना है कि पुनीत की शादी साल 2016 में मॉडल टाउन की ही रहने वाली मनिका पाहवा के साथ हुई थी. शुरुआत में सब ठीक चल रहा था, लेकिन उसके बाद दोनों में विवाद होने लगा. दो साल तक पुनीत माता-पिता से अलग पत्नी के साथ रहा, लेकिन इसके बाद जब दोनों के बीच नहीं बनी तो पुनीत घर आ गया और मनिका अपने माता-पिता के घर चली गई. दोनों ने कोर्ट में तलाक का केस भी दाखिल कर दिया था. पुनीत के परिजनों का आरोप है कि मनिका और उसके घर वालों ने पुनीत को इतना परेशान किया कि उसने खुदकुशी कर ली.
पुनीत मॉडल टाउन इलाके में बेकरी चलाता था, वह 31 दिसंबर को तड़के तीन बजे घर पहुंचा और कमरे में सो गया. दोपहर 12 बजे तक जब उसने कमरा नहीं खोला तो मां परेशान हुईं. मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन जवाब नहीं मिला. इसके बाद उन्होंने पति को कॉल किया. इसके बाद शाम करीब तीन साढ़े तीन बजे दरवाजा तोड़कर देखा तो अंदर पुनीत फांसी पर लटका था. पुनीत को इसके बाद तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पुनीत और मनिका का बेकरी का बिजनेस था. दोनों उसमें पार्टनर थे. पुनीत के परिवार का आरोप है कि पुनीत की पत्नी ने कहा था कि हमारा तलाक का केस चल रहा है, इसका मतलब ये थोड़ी है कि तुम मुझे बिजनेस से अलग कर दोगे. परिवार के मुताबिक, पुनीत की पत्नी ने कॉल रिकार्डिंग किसी रिश्तेदार को भेजी थी.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









