
मध्य प्रदेश में कोरोना की रफ्तार घटी, लेकिन नहीं हटेगा लॉकडाउन: CM शिवराज
AajTak
सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश में संक्रमण निरंतर कम हो रहा है और कई जिलों में संक्रमण दर 5 प्रतिशत से भी नीचे आ गई है, फिर भी अभी कोरोना कर्फ्यू में ढिलाई नहीं दी जाएगी. हमें संक्रमण की चेन को पूरी तरह तोड़ना है.
मध्यप्रदेश में बीते कुछ दिनो से कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से घटी है जिसके बाद ये कयास लगाए जा रहे थे कि शायद अब लॉकडाउन से राहत मिलेगी लेकिन तमाम अटकलों पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विराम लगा दिया है और स्पष्ट कर दिया है कि फिलहाल मध्य प्रदेश में लॉकडाउन नहीं हटेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में संक्रमण दर घटी है. प्रदेश में कोरोना संक्रमण दर 24% तक पहुंच गई थी, जो अब 11.8% हो गई है. वीकली पॉजिटिविटी रेट भी 14.8% हो गया है. प्रदेश में कोरोना के 8,087 नए मामले आए हैं, लेकिन अभी बिल्कुल भी ढिलाई नहीं करनी है. पूरी कड़ाई के साथ कोरोना के खिलाफ जंग लड़नी है. प्रदेश में संक्रमण निरंतर कम हो रहा है और कई जिलों में संक्रमण दर 5 प्रतिशत से भी नीचे आ गई है, फिर भी अभी कोरोना कर्फ्यू में ढिलाई नहीं दी जाएगी. हमें संक्रमण की चेन को पूरी तरह तोड़ना है. न्यूनतम संक्रमण वाले जिलों में क्राइसेस मैनेजमेंट ग्रुप आने वाले समय में कर्फ्यू खोलने के लिए फार्मूला बना लें.
मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.









