
मथुरा की लड़की को गोरखपुर की युवती से हुआ प्यार... शादी की बात सुनकर मां-भाई ने की सुसाइड की कोशिश
AajTak
मथुरा की रहने वाली एक युवती को गोरखपुर की युवती से मोहब्बत हो गई. युवती के द्वारा जब महिला मित्र से शादी की बात कही तो परिवार के होश उड़ गए. थाने में युवती द्वारा कही गई इस बात को सुनने के बाद मां और भाई ने आत्महत्या का प्रयास किया. पुलिस की सजगता से मां और भाई की जान बच गई है.
उत्तर प्रदेश के मथुरा में समलैंगिक संबंधों का एक मामला सामने आया. मथुरा की रहने वाली एक युवती को गोरखपुर की युवती से मोहब्बत हो गई. युवती के द्वारा जब महिला मित्र से शादी की बात कही तो परिवार के होश उड़ गए. थाने में युवती द्वारा कही गई इस बात को सुनने के बाद मां और भाई ने आत्महत्या का प्रयास किया.
हालांकि, पुलिस की सजगता से बड़ी घटना होने से टल गई. फिलहाल पुलिस युवती और उसके परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है. दरअसल, मंगलवार को युवती और उसके परिजन को थाने बुलाया गया था. यहां युवती ने अपनी मां और भाई के सामने कहा कि वह गोरखपुर की रहने वाली अंजली नाम की युवती से शादी करेगी और उसी के साथ रहेगी.
इस पर मां और भाई परेशान हो गए. मां और भाई ने मंगलवार की देर शाम थाना कोसी में अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेल कर आत्मदाह करने की कोशिश की. खुद को समलैंगिक बताते हुए बेटी अपने प्यार के पास जाने की जिद पर अड़ी रही. जैसे-तैसे पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत किया. युवती की शादी हो चुकी है, लेकिन वह ससुराल नहीं गई.
युवती गोरखपुर की हम उम्र युवती अंजली से प्रेम करती है. उसने पुलिस को बताया कि वह समलैंगिक है. इसलिए गोरखपुर जाना चाहती है. युवती की मां ने बताया कि गोरखपुर की वह युवती उनकी बेटी की जिंदगी बर्बाद कर देगी. पुलिस को भी पहले इस मामले की जानकारी दी गई थी.
थाना प्रभारी अनुज राणा ने बताया सभी को समझाने के प्रयास किए जा रहे हैं, अगर नहीं माने तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










