
मथुराः 'गिरिराज शिला' की ऑनलाइन बिक्री के मामले में एक्शन, 2 दुकानदारों के खिलाफ FIR
AajTak
अमेजन पर गिरिराज शिला की बिक्री के लिए विज्ञापन दिया गया था. इस मामले में पुलिस ने दो दुकानदारों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया है.
उत्तर प्रदेश की कृष्ण नगरी मथुरा में गोवर्धन पर्वत है. हिंदुओं की आस्था का केंद्र गोवर्धन पर्वत की पवित्र शिला बेचने से संबंधित विज्ञापन का मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है. अब इस मसले को लेकर पुलिस भी एक्शन में आ गई है. मथुरा पुलिस ने ऑनलाइन गिरिराज शिला बेचने की कोशिश के मामले में दो दुकानदारों के खिलाफ केस दर्ज किया है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक दो दुकानदारों के खिलाफ पुलिस ने गिरिराज शिला ऑनलाइन बेचने की कोशिश के मामले में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया है. ये मामला मथुरा जिले के गोवर्धन थाने में दर्ज किया गया है. मथुरा के गोवर्धन थाने की पुलिस और मथुरा पुलिस की साइबर सेल मामले की जांच कर रही है.
डिप्टी एसपी गौरव त्रिपाठी ने कहा है कि गोवर्धन पुलिस और साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों के मुताबिक दो दुकानदारों के खिलाफ इंडियन पीनल कोड की धारा 295 और आईटी एक्ट की धारा 66 डी के तहत ये मामला दर्ज किया गया है. जिन दो दुकानदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, उनमें धवल सचदेव स्टोर और वृंदावन स्टोर के मालिक शामिल हैं.
आरोप है कि इन दोनों स्टोर की ओर से ई-कॉमर्स पोर्टल Amazon पर विज्ञापन दिया गया था. इस विज्ञापन में पवित्र माने जाने वाले गिरिराज पर्वत की शिला का एक टुकड़ा 4000 रुपये कीमत में बेचने का ऑफर दिया गया था. अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है. गोवर्धन थाने की पुलिस और साइबर सेल की भी इस केस में एंट्री हो गई है. पुलिस ने कहा है कि जांच के बाद संबंधित धाराओं में कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
क्या है पूरा मामला
अमेजन पर वृंदावन स्टोर और धवल सचदेव स्टोर की ओर से गिरिराज शिला बेचने से संबंधित विज्ञापन दिया गया था. इस विज्ञापन में गिरिराज शिला के एक टुकड़े की कीमत 4000 रुपये बताई गई थी. गिरिराज शिला का रंग नीला बताया गया था. आस्था के केंद्र गिरिराज की शिला का विज्ञापन अमेजन पर दिखा तो लोग भड़क गए. लोगों ने संत-महंतों से ऐसे कार्यों पर तत्काल रोक लगाने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने की मांग भी की थी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








