
मणिपुर: CRPF के साथ मुठभेड़ में मारे गए 10 कुकी युवाओं समेत 12 लोगों का हुआ अंतिम संस्कार
AajTak
मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में, 10 कुकी-जो युवाओं और एक महिला समेत अन्य 3 लोगों की मौत के बाद 'पीस ग्राउंड, हियांगटम' में उनका अंतिम संस्कार किया गया. घटना के मद्देनजर, चुराचांदपुर जिले में संपूर्ण बंद घोषित किया गया. इस दौरान स्थानीय संगठनों ने न्याय की मांग की और हिंसा को समाप्त करने की अपील की.
मणिपुर के चुराचंदपुर जिले में सीआरपीएफ के टोटल शटडाउन के बीच कुकी समुदाय के 12 लोगों का अंतिम संस्कार किया गया है. इनमें 10 कुकी-युवा भी शामिल थे, जिनकी मौत 11 नवंबर को जिरिबाम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हुई थी. इनके अलावा एक 31 वर्षीय महिला का भी अंतिम संस्कार किया गया है, जिनका शव सीआरपीएफ ने जैरांव गांव से बरामद किया था, जब इस इलाके में जवाबी कार्रवाई की गई. हियांगटम के पीस ग्राउंड में हुई इस रस्म में भारी संख्या में लोग शामिल हुए.
घटना तब शुरू हुई जब कुकी-जो युवाओं ने मणिपुर के बॉर्डर जिले जिरीबाम में जकुराधोर गांव में स्थापित एक CRPF पोस्ट पर हमला किया. CRPF ने 11 नवंबर के इस हमले के बाद जवाबी कार्रवाई की थी, जिसके दौरान ये कुकी युवा मारे गए थे.
यह भी पढ़ें: Manipur Violence News: मणिपुर में मारे गए 10 कुकी उग्रवादियों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई
अंतिम संस्कार की रस्म के दौरान, कुकी संगठन इंडिजेनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (ITLF) ने चुराचांदपुर जिले में पूर्ण बंद की अपील की थी. बंद के दौरान स्कूल, कॉलेज, दुकानें, और अन्य व्यवसायिक संस्थाएं बंद रहीं.
मिजोरम सीएम के सलाहकार भी अंतिम संस्कार में शामिल
गौरतलब है कि, मिजोरम के मुख्यमंत्री के सलाहकार एच गिंजालाल, जामी काउंसिल और कुकी इनपी के नेताओं के साथ अंतिम संस्कार में मौजूद थे. इस दौरान ITLF ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक लेटर भी भेजा जिसमें "CRPF द्वारा मारे गए 10 कुकी-जो वॉलंटियर्स" के लिए न्याय की मांग की गई है. लेटर में कहा गया, "पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, मृतकों को पीछे से गोली मारी गई थी, जिससे पता चलता है कि वे मुठभेड़ में शामिल नहीं थे."

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










