
मणिपुर: सुरक्षा बलों ने रात भर चलाया सिक्योरिटी ऑपरेशन, 328 हथियार और विस्फोटक जब्त
AajTak
मणिपुर पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF), भारतीय सेना और असम राइफल्स की संयुक्त टीमों ने घाटी के जिलों के बाहरी इलाकों में तलाशी अभियान चलाया. अवैध हथियारों की मौजूदगी के बारे में मिली जानकारी पर कार्रवाई करते हुए, टीमों ने तलाशी अभियान चलाया.
मणिपुर (Manipur) के पांच घाटी जिलों में सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री के साथ 328 आग्नेयास्त्रों का जखीरा बरामद किया. सूबे के पुलिस महानिदेशक (DGP) ने बताया कि यह कैंपेन 13 और 14 जून की दरमियानी रात को विशेष खुफिया सूचनाओं के आधार पर चलाया गया.
जब्त किए गए हथियारों में 151 एसएलआर राइफलें, 65 इंसास राइफलें, 73 अन्य राइफलें, 5 कार्बाइन गन, 2 एमपी5 गन, 12 एलएमजी राइफलें, 6 एके-सीरीज राइफलें, 2 अमोघ राइफलें, 1 एआर-15 राइफल, 1 मोर्टार, 6 पिस्तौलें, 2 गन बैरल और 2 फ्लेयर गन शामिल हैं.
आग्नेयास्त्रों के अलावा, सुरक्षा बलों ने 591 मिश्रित मैगजीन और हजारों राउंड गोला-बारूद बरामद किया, जिसमें 3,534 एसएलआर राउंड, 2,186 इंसास राउंड, 2,252 .303 राउंड, 234 एके राउंड, 407 अमोघ राउंड और 20 9 मिमी राउंड शामिल हैं. ऑपरेशन के दौरान जब्त की गई विस्फोटक सामग्री में 10 ग्रेनेड, तीन लेथोड, सात डेटोनेटर और तीन पैरा शेल शामिल थे.
पुलिस ने चलाया था सिक्योरिटी ऑपरेशन
मणिपुर पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF), भारतीय सेना और असम राइफल्स की संयुक्त टीमों ने घाटी के जिलों के बाहरी इलाकों में तलाशी अभियान चलाया. अवैध हथियारों की मौजूदगी के बारे में मिली जानकारी पर कार्रवाई करते हुए, टीमों ने तलाशी अभियान चलाया, जिसके बाद हाल के दिनों में सबसे बड़ी हथियार बरामदगी हुई.
पुलिस ने इस कैंपेन को मणिपुर में स्थिरता बहाल करने की कोशिशों में एक अहम सफलता बताया, जो मई 2023 से जातीय और राजनीतिक अशांति से जूझ रहा है.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











