
मणिपुर में हालात सुधारने के लिए केंद्र ने क्या कदम उठाए? वित्त मंत्री ने राज्यसभा में गिनाया
AajTak
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में मणिपुर के बजट पर हुई चर्चा का जवाब दिया. उन्होंने विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री के मणिपुर नहीं जाने को लेकर सवालों पर पलटवार किया और सूबे में हालात सामान्य बनाने के लिए सरकार की ओर से उठाए गए कदम भी गिनाए.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को राज्यसभा में मणिपुर के बजट पर हुई चर्चा का जवाब दिया. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने चर्चा का जवाब देते हुए मणिपुर में हालात सामान्य बनाने, समृद्धि लाने के लिए केंद्र की प्रतिबद्धता दोहराई और दावा किया कि छिटपुट घटनाओं को छोड़कर सूबे में कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार हुआ है. उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि पूर्वोत्तर के इस संवेदनशील सीमावर्ती राज्य को तेज आर्थिक विकास के लिए वित्त मंत्रालय हर संभव सहयोग करेगा.
मणिपुर के बजट में विशेष पैकेज का ऐलान नहीं किए जाने को लेकर वित्त मंत्री ने कहा कि ये छह महीने के लिए वोट ऑन अकाउंट बिल है. पूरे वर्ष का बजट नहीं है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मणिपुर नहीं जाने को लेकर विपक्ष के हमलों पर पलटवार करते हुए पीवी नरसिम्हाराव से लेकर इंद्र कुमार गुजराल की अगुवाई वाली केंद्र सरकार तक, मणिपुर में हुई हिंसक घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों और नुकसान के आंकड़े गिनाए. वित्त मंत्री ने कहा कि 1993 में जब 700 से अधिक गांव पूरी तरह से जला दिए गए थे, तब न तो तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हाराव मणिपुर गए थे और ना ही उनकी सरकार के गृह मंत्री शंकर राव. आईके गुजराल भी मणिपुर नहीं गए थे.
उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह मणिपुर गए थे और चार दिन कैंप किया था. गृह मंत्री ने मणिपुर के कई राहत शिविरों में जाकर पीड़ितों की समस्याओं को पूरी गंभीरता के साथ सुना. गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने भी मणिपुर में 23 दिन कैंप किया. वित्त मंत्री ने मणिपुर को संवेदनशील मुद्दा बताते हुए कहा कि ये हम सबका है. हम सभी को एक-दूसरे का समर्थन करना होगा. उन्होंने हिंसा के दौर के हालात और अब के हालात में आई तब्दीली के साथ ही सदन में केंद्र सरकार की ओर से मणिपुर के हालात सुधारने के लिए उठाए गए कदम भी गिनाए.
यह भी पढ़ें: 'मनरेगा की मजदूरी 400 की जाए', राज्यसभा में सोनिया गांधी की डिमांड, प्रियंका ने उठाया केरल के किसानों का मुद्दा
वित्त मंत्री ने कहा कि ब्लॉकेज के कारण पेट्रोल 200 रुपये प्रति लीटर, गैस सिलेंडर की कीमत 2000 रुपये तक पहुंच गई थी. गृह मंत्री मणिपुर गए, कैंप किया. इस पर सीपीएम के सांसद संतोष कुमार ने टिप्पणी की. इस पर वित्त मंत्री ने कहा कि माननीय सदस्य सीपीएम से हैं. पश्चिम बंगाल ने सबसे खराब हालात सीपीएम की सरकार में देखे. त्रिपुरा सफर करता रहा सीपीएम की सरकार के समय. केरल उबर नहीं पा रहा है सीपीएम के कारण. कम्युनिजम के कारण पश्चिम बंगाल और केरल में उद्योग मृतप्राय हो गए. वित्त मंत्री ने कहा कि हमने 500 करोड़ का फंड बनाया.
यह भी पढ़ें: लोकसभा में जोरदार हंगामा, कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित, राज्यसभा से पारित हुआ मणिपुर का बजट

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






