
मणिपुर में फिर तनाव, तोरबुंग में लौटे विस्थापितों पर हमला, सीमावर्ती इलाकों में भारी गोलाबारी से दहशत
AajTak
मणिपुर के चुराचंदपुर और बिश्नुपुर जिलों के सीमावर्ती इलाकों में तोरबुंग के विस्थापितों परिवारों पर सशस्त्र समूहों ने गोलीबारी की, जिससे इलाके में तनाव फैल गया है. ये घटना जारी जातीय संघर्ष के बीच सरकार की शांति प्रयासों को बड़ा झटका मानी जा रही है.
मणिपुर के चुराचंदपुर और बिश्नुपुर जिलों की सीमावर्ती इलाकों में मंगलवार रात को भारी गोलीबारी हुई, जिससे जातीय संघर्ष से प्रभावित राज्य में एक बार फिर तनाव पैदा हो गया. स्थानीय लोगों के अनुसार, फौगाकचाओ इखाई और तोरबुंग क्षेत्रों में सुरक्षाबलों और चुराचंदपुर की ओर से आए अज्ञात सशस्त्र समूहों के बीच जोरदार क्रॉस-फायरिंग हुई. फौगाकचाओ इखाई और थोरबुंग के स्थानीय लोगों के अनुसार, सरकार ने हाल ही में कुछ आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्तियों (आईडीपी) को तोरबुंग के उनके मूल गांवों में वापस बसाया था.
वहीं, गोलीबारी की आवाज के बाद इलाके में पुनर्वासित परिवारों के बीच अफरा-तफरी मच गई और लोग मदद के लिए चिल्लाने लगे. लोगों का कहना है कि वह अपने गांवों में लौटने के बाद फिर से डर और असुरक्षा महसूस कर रहे हैं.
पुनर्वास का विरोध इसी पुनर्वास का विरोध करते हुए सशस्त्र समूहों ने कथित तौर पर बमों और भारी गोला-बारूद से हमले शुरू कर दिए. बताया जा रहा है कि हमलावर चुराचांदपुर की ओर से आए थे. अचानक हुआ ये हमला सरकार द्वारा की जा रही शांति की कोशिशों को बड़ा झटका माना जा रहा है.
सेना ने की कार्रवाई सशस्त्र समूहों के हमले के जवाब में सुरक्षाबलों, विशेष रूप से भारतीय सेना (Indian Army) ने कड़ी कार्रवाई की. इसके बाद दोनों ओर से तीखी गोलीबारी हुई, जिससे इलाके के लोगों में दहशत फैल गई और स्थानीय लोगों ने गोलीबारी की इस घटना को रिकॉर्ड कर लिया है. बता दें कि ये क्षेत्र मैतेई बहुल बिश्नुपुर जिले के हैं, जो कुकी-जो बहुल चुराचंदपुर जिले से सटे हुए हैं. मई 2023 में शुरू हुए जातीय संघर्ष के बाद से ये सीमावर्ती इलाके संवेदनशील बने हुए हैं.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






