
मणिपुर में नहीं सुधर रहे हालात, जिरीबाम जिले के गांव में फिर फायरिंग, सुरक्षा बल तैनात
AajTak
पुलिस ने बताया कि हिंसा के बाद महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है. किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. पुलिस अधिकारी ने शाम को पुलिस से मौजूदा स्थिति की जानकारी लेते हुए बताया कि गोलीबारी बंद हो गई है. जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर स्थित मोंगबंग मैतेई गांव में इस साल जून में हिंसा भड़कने के बाद से हथियारबंद लोगों ने कई बार गोलीबारी की है.
मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. आए दिन हिंसा और आगजनी की घटनाएं सामने आ रही हैं. ताजा घटना शनिवार को हुई, जहां संदिग्ध हमलावरों ने सुबह करीब 11.30 बजे जिरीबाम जिले के एक सुनसान गांव में फिर से गोलीबारी की. पुलिस रिपोर्ट में कहा गया है कि हथियारबंद लोगों ने पास की पहाड़ियों और आसपास के घने जंगलों से निचले मोंगबंग मैतेई गांव पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसके बाद इलाके में गांव के स्वयंसेवकों ने जवाबी कार्रवाई की.
पुलिस ने बताया कि हिंसा के बाद महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है. किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. पुलिस अधिकारी ने शाम को पुलिस से मौजूदा स्थिति की जानकारी लेते हुए बताया कि गोलीबारी बंद हो गई है. जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर स्थित मोंगबंग मैतेई गांव में इस साल जून में हिंसा भड़कने के बाद से हथियारबंद लोगों ने कई बार गोलीबारी की है.
पीटीआई के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि कुकी-जो समूहों द्वारा आहूत बंद से मणिपुर के चूड़ाचांदपुर और कांगपोकपी जिलों में शनिवार को सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ, जबकि जिरीबाम के एक गांव से ताजा हिंसा की खबर मिली. सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह के बयान के विरोध में इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (आईटीएलएफ) और कुकी स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (केएसओ) सहित कुकी-जो समूहों ने बंद का आह्वान किया था. सिंह ने कहा था कि आतंकवादियों के राज्य में बाहर से प्रवेश करने की बात कही गई है.
अधिकारियों ने बताया कि दोनों जिलों में बाजार और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे, जबकि सड़कों पर वाहन नहीं चले. अभी तक किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है. दोनों जिलों में शुक्रवार को बंद शुरू हुआ और रविवार तक जारी रहेगा. सिंह ने 20 सितंबर को दावा किया था कि सुरक्षा बलों ने ऐसी रिपोर्ट के मद्देनजर कई कदम उठाए हैं कि राज्य में घुसे "900 आतंकवादी" इंफाल घाटी के जिलों के परिधीय गांवों में हिंसा कर सकते हैं.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









