
मणिपुर में दो उग्रवादी गिरफ्तार, 21 लाख रुपये नकद, हथियार जब्त
AajTak
मणिपुर पुलिस ने इंफाल पूर्वी जिले में दो अलग-अलग जगहों से प्रतिबंधित यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (यूएनएलएफ) के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से आग्नेयास्त्र और 21 लाख रुपये नकद जब्त किए.
मणिपुर पुलिस ने इंफाल पूर्वी जिले में दो अलग-अलग जगहों से प्रतिबंधित यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (यूएनएलएफ) के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से आग्नेयास्त्र और 21 लाख रुपये नकद जब्त किए. इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. फिलहाल पुलिस पकड़े गए उग्रवादियों से पूछताछ कर रही है.
यह भी पढ़ें: कौन सुलगा रहा है मणिपुर? जानिए किन उग्रवादी संगठनों के कारण 19 महीने से जारी है हिंसा
पहली गिरफ्तारी वांगखेई से हुई
अधिकारी के मुताबिक जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल एक यूएनएलएफ उग्रवादी को रविवार को इंफाल पूर्वी जिले के वांगखेई इलाके से गिरफ्तार किया गया. उसके कब्जे से एक बेरेटा पिस्तौल और 15 जिंदा राउंड जब्त किए गए. अधिकारी ने कहा कि उसके ठिकाने पर की गई छापेमारी में पुलिस ने एक एसएमजी कार्बाइन गन, एक 9 एमएम पिस्तौल, चार मैगजीन, एक हथगोला, 66 स्नाइपर जिंदा राउंड और 69000 रुपये नकद जब्त किए.
यह भी पढ़ें: मणिपुर के 2 जिलों से 9 उग्रवादी गिरफ्तार, वसूली और हथियारों की तस्करी में थे शामिल
दूसरी गिरफ्तारी लेइकाई से हुई

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.








