
'मणिपुर को छोड़ ईरान-इजरायल का युद्ध रुकवा रहे पीएम मोदी', नाना पटोले ने साधा निशाना
AajTak
पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए नाना पटोले ने कहा, 'पीएम मोदी बांटने का काम करते हैं, ये उनका स्टाइल है. कांग्रेस को गाली देना, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी को गली देना ही उनकी राजनीति है. राहुल गांधी के सवाल का जवाब दीजिए. क्या मणिपुर देश का हिस्सा नहीं हैं? वो ये सारी समस्या छोड़कर ईरान-इजरायल का युद्ध खत्म करने क्यों चले जाते हैं.'
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने रविवार को शक्ति अभियान और इंदिरा गांधी फेलोशिप पर प्रेस कान्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि देश में महिलाओं के हित में काम नहीं हो रहा है. पीएम मोदी ने महिलाओं के लिए जो काम नहीं किए वो राहुल गांधी करेंगे. नाना पटोले ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, 'मणिपुर की समस्या को छोड़कर वह ईरान-इजरायल का युद्ध रुकवाने क्यों चले जाते हैं?'
'मोदी जी को राहुल गांधी का डर है'
नाना पटोले ने कहा, 'अभी भी देश में महिलाओं के हित में काम नहीं किया जा रहा है, जो काम मोदी महिलाओं के लिए नहीं कर रहे, वो राहुल गांधी करेंगे.' हरियाणा चुनाव एग्जिट पोल पर उन्होंने कहा, 'हरियाणा में बीजेपी का हाल देख ही रहे हैं. हरियाणा के लोगों ने हमें समर्थन दिया है. अब देश में परिवर्तन की लहर देखने को मिल रही है.'
चेंबूर की आग पर नाना पटोले ने कहा, 'महाराष्ट्र में कई जगह आग और ब्लास्ट देखने को मिल रहे हैं. कहीं भी सर्टिफिकेशन सिस्टम नहीं रहा. सभी पैसे खाकर, कमीशन देकर बैठे हैं और आम लोगों की जान जा रही है.' उन्होंने कहा कि 'मोदी जी को राहुल गांधी का डर है और ये देश की जनता जानती है.'
'बीजेपी ने किया था महिला आरक्षण बिल का विरोध' महाराष्ट्र में सीट बंटवारे पर नाना पटोले ने बताया, 'सब ठीक हो रहा है, सब अच्छा होगा. नवरात्रि का समय है और हम स्त्री शक्ति को और मजबूत कर रहे हैं. एक साल पहले कांग्रेस की ओर से इंदिरा गांधी फेलोशिप शुरू की गई थी. आज से महाराष्ट्र में भी ये योजना शुरू की जा रही है. महिला आरक्षण का बिल सोनिया गांधी लेकर आई थीं, ये वही बीजेपी है जिसने उस समय इस बिल का विरोध किया था और अब इसे दोबारा पास किया गया.'
'क्या मणिपुर देश का हिस्सा नहीं हैं?'

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








