
मणिपुर के दौरे के बाद कल राष्ट्रपति से मिलेगा INDIA के सांसदों का डेलिगेशन, सुनाएंगे पीड़ितों की कहानी
AajTak
INDIA गठबंधन के 21 सांसदों ने 29 और 30 जुलाई को किए मणिपुर दौरे के बाद अब INDIA की पार्टियों के यह 21 सांसद 2 अगस्त को सुबह 11:30 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे. INDIA की सभी पार्टियों के सदन के नेता उनके साथ होंगे.
INDIA गठबंधन के 21 सांसदों ने हाल ही में हिंसा प्रभावित राज्य मणिपुर का दौरा किया था. 29 और 30 जुलाई को हुए इस दौरे के बाद अब INDIA की पार्टियों के यह 21 सांसद 2 अगस्त को सुबह 11:30 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे. INDIA की सभी पार्टियों के सदन के नेता उनके साथ होंगे.
मणिपुर से लौटने के बाद विपक्षी गुट I.N.D.I.A. के सांसदों ने कहा था कि यह हम सभी के लिए एक कठिन दिन रहा. कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि हम 4 राहत शिविरों में गए और लोगों का दर्द सुना. महिलाएं यह बताते हुए रो पड़ीं कि कैसे उन पर हमला किया गया. गोगोई ने कहा था कि हम लोग नई संसद में इस दौरे में सामने आई डरावनी कहानियों को उठाएंगे.
पीड़ितों का छलका दर्द, कहा- सीएम पर भरोसा नहीं
मणिपुर दौरे पर TMC सांसद सुष्मिता देव ने कहा कि पूरा विपक्ष मणिपुर के साथ है. JMM सांसद महुआ माजी ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि मणिपुर में शांति लौट आई है, लेकिन शांति कहां है? राज्य अभी भी जल रहा है. जबकि DMK सांसद कनिमोझी ने कहा कि लोग सरकार द्वारा अपमानित महसूस कर रहे हैं. उन्होंने दावा किया यहां के लोगों को लगता है कि सरकार ने हस्तक्षेप नहीं किया और हिंसा जारी रही तो उन्हें सीएम एन बीरेन सिंह पर कोई भरोसा नहीं है.
पीड़िता बोली- पुलिस के सामने मेरा रेप किया
मणिपुर से लौटने के बाद सांसद सुष्मिता देव ने बताया कि पीड़ित महिलाओं की मां ने कहा कि उनकी बेटी के साथ रेप बलात्कार किया गया. उसके पति और बेटे को भीड़ ने मणिपुर पुलिस की मौजूदगी में मार डाला, लेकिन आज तक एक भी पुलिस अधिकारी को निलंबित नहीं किया गया है. इससे उन्हें बहुत बड़ा झटका लगा है. वे कह रहे हैं कि 1000 से अधिक लोगों की भीड़ थी और उन्होंने एक विशेष मांग की है, जिसे मैं राज्यपाल के सामने उठाऊंगी. उन्होंने बताया कि एक लड़की ने आरोप लगाया कि पुलिस के सामने उसके साथ रेप किया गया, लेकिन पुलिस ने उसकी मदद नहीं की. सांसद देव ने दावा किया कि पीड़िता अब पुलिस से डरती है. इससे साफ होता है कि किसी पीड़ित को पुलिस पर भरोसा नहीं है, तो यह एक संवैधानिक संकट है.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










