
मणिपुर के चंदेल में 53.8 करोड़ का नशीला पदार्थ जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
AajTak
असम राइफल्स ने कहा कि उसने संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखा है. मादक पदार्थों और संबंधित आपराधिक गतिविधियों से उत्पन्न खतरों से मणिपुर के लोगों की रक्षा करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं.
असम राइफल्स और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की एक संयुक्त टीम ने शुक्रवार को मादक पदार्थों की तस्करी पर एक बड़ी कार्रवाई में, मणिपुर के चंदेल जिले में 53.8 करोड़ रुपये मूल्य के नशीले पदार्थ जब्त किए और दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया. असम राइफल्स ने एक बयान जारी करके कहा कि यह अभियान स्पेशल इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर शुरू किया गया था.
असम राइफल्स के मुताबिक सुरक्षाकर्मियों ने बाला पॉइंट इलाके में एक मोबाइल चेकपोस्ट बनाया, जहां एक सफेद जिप्सी और एक केनबो मोटरसाइकिल को रोका गया. चेकपोस्ट को देखते ही, उसमें सवार लोगों ने अपनी गाड़ियां छोड़ दीं और पास के जंगली इलाके में भागने की कोशिश की, लेकिन पीछा करके उन्हें पकड़ लिया गया.
यह भी पढ़ें: मणिपुर: सुरक्षाबलों ने दो उग्रवादियों और एक हथियार तस्कर को किया गिरफ्तार, IED बनाने का सामान बरामद गहन तलाशी में 67.26 किलोग्राम WY टैबलेट बरामद हुए, जो एक अत्यधिक नशीला पदार्थ है. बाद में, आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए प्रतिबंधित सामग्री और गिरफ्तार व्यक्तियों को NCB को सौंप दिया गया. असम राइफल्स के बयान में कहा गया है कि यह अभियान मणिपुर में नशीली दवाओं के खतरे से निपटने में एनसीबी के साथ हमारे शानदार कोआर्डिनेशन को दर्शाता है.
असम राइफल्स ने कहा कि उसने संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखा है. मादक पदार्थों और संबंधित आपराधिक गतिविधियों से उत्पन्न खतरों से मणिपुर के लोगों की रक्षा करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.










