
'मजरूह सुल्तानपुरी और बलराज साहनी को भी जेल में डाल दिया...', नेहरू और कांग्रेस पर संसद में बरसीं निर्मला
AajTak
संविधान पर चर्चा की शुरुआत करते हुए सीतारमण ने कवि और संगीतकार मजरूह सुल्तानपुरी और अभिनेता बलराज साहनी की गिरफ्तारी का उल्लेख किया. उन्होंने एक परिवार को लाभ पहुंचाने के लिए इसमें बदलाव करने के लिए कांग्रेस पर आरोप लगाया.
लोकसभा में बाद सोमवार को राज्यसभा में संविधान में चर्चा हो रही है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में संविधान पर चर्चा की शुरुआत करते हुए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हवाला देकर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर निशाना साधा.
संविधान लागू होने के 75 साल पूरा होने के मौके पर सीतारमण ने कवि और संगीतकार मजरूह सुल्तानपुरी और अभिनेता बलराज साहनी की गिरफ्तारी का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक परिवार को लाभ पहुंचाने के लिए संविधान में संशोधन किए.
सीतारमण ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाने के लिए 1951 में नेहरू ने पहला संवैधानिक संशोधन किया था. उन्होंने कहा कि इस दौरान कई हस्तियों को गिरफ्तार किया गया और कई किताबों पर प्रतिबंध लगाया गया.
एक परिवार को लाभ पहुंचाने के लिए संविधान में संशोधन हुए
सीतारमण ने कहा कि मजरूह सुल्तानपुरी और बलराज साहनी दोनों को 1949 में जेल में डाला गया. 1949 में मिल मजदूरों के लिए आयोजित बैठकों में से एक बैठक में मजरूह सुल्तानपुरी ने एक कविता पढ़ी थी. यह कविता जवाहर लाल नेहरू के खिलाफ लिखी गई थी. लेकिन उन्होंने इसके लिए माफी मांगने से इनकार कर दिया था और उन्हें जेल में डाल दिया गया.
उर्दू के सबसे उम्दा कवियों में से एक और 20वीं सदी के हिंदी फिल्मों के संगीतकार सुल्तानपुरी 'तीसरी मंजिल', 'आशा', 'यादों की बारात', 'कयामत से कयामत तक', 'जो जीता वही सिकंदर' जैसी फिल्मों के लोकप्रिय गानों के लिए प्रसिद्ध हैं. वहीं, बलराज साहनी हिंदी सिनेमा के बेहतरीन अभिनेता रहे हैं. उनकी फिल्में 'धरती के फूल' और 'दो बीघा जमीन' काफी लोकप्रिय रही हैं. उन्हें अपने क्रांतिकारी विचारों के लिए 1949 में जेल जाना पड़ा था.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










