
मचैल माता मंदिर की यात्रा के लिए जुटे थे हजारों श्रद्धालु, फ्लैशफ्लड में बह गया लंगर का पूरा टेंट... किश्तवाड़ फ्लैश फ्लड पर बड़े अपडेट्स
AajTak
इसी बीच, जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां पाडर इलाके के चशोटी में एक भयंकर बादल फटा है, जिससे भारी तबाही हुई है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस घटना में लगभग 12 लोगों के मारे जाने की आशंका है.
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से बड़ी खबर सामने आई है. पाडर इलाके के चशोटी गांव में गुरुवार को भीषण बादल फटने (Cloudburst) की घटना हुई, जिसमें कई लोगों के मारे जाने और लापता होने की आशंका है. यह हादसा उस समय हुआ जब हजारों श्रद्धालु मचैल माता यात्रा के लिए पहुंचे थे. यह बादल वहीं फटा है जहां यात्रा का पहला पड़ाव था.
मंदिर के बाहर लंगर के लिए लगाए गए कई टेंट तेज बाढ़ के पानी में बह गए और पूरी सड़क भी इस हादसे में साफ हो गई. स्थानीय विधायक के अनुसार, हादसे के समय वहां हजार से ज्यादा श्रद्धालु मौजूद थे.
तेज बारिश और मलबे में कई लोग फंस गए, जबकि नदी किनारे खड़े वाहन और सामान भी बह गए. स्थानीय विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 12 लोगों के मारे जाने की आशंका है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है.
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का बयान
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने किश्तवाड़ के डिप्टी कमिश्नर पंकज कुमार शर्मा से बात की और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि प्रशासन अलर्ट पर है और रेस्क्यू व मेडिकल टीमों को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें: LIVE: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में धराली जैसी आपदा, बादल फटने से 12 की मौत की आशंका

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









