
मकान मालिक की अजीबोगरीब हरकत... किराया नहीं मिला तो फर्स्ट फ्लोर की तोड़ दीं सीढ़ियां, Video
AajTak
तमिलनाडु (Tamil Nadu) के कांचीपुरम में बेहद हैरानीभरा मामला सामने आया है. यहां किराया न मिलने से नाराज मकान मालिक ने पहली मंजिल की सीढ़ियां तोड़ दीं, ताकि किराएदार नीचे न उतर सके. लोगों ने देखा तो सूचना पुलिस प्रशासन को दी. सूचना के बाद इमरजेंसी टीम मौके पर पहुंची और पहली मंजिल पर फंसे परिवार को नीचे उतारा.
तमिलनाडु (Tamil Nadu) के कांचीपुरम से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. दरअसल, यहां एक किरायेदार ने किराया नहीं दिया तो मकान मालिक ने उसके फ्लोर तक जाने वाली सीढियों को ही तोड़ डाला. इसके बाद पड़ोसियों ने इमरजेंसी टीम को बुलाकर किराएदार को सीढ़ी की मदद से कमरे से बाहर निकाला. आरोप है कि फर्स्ट फ्लोर पर रहने वाला किराएदार किराया नहीं दे रहा था.
दरअसल, यह मामला तमिलनाडु के कांचीपुरम में वनविल नगर का है. यहां वेणुगोपाल नाम का शख्स लकवाग्रस्त हो गया था. इस वजह से वह चलने-फिरने में असमर्थ था. वेणुगोपाल यहां एक बिल्डिंग में पहली मंजिल पर किराए पर रह रहा था. इस बिल्डिंग के मालिक का नाम श्रीनिवासन था.
यहां देखें Video
किराया नहीं मिलने पर घर खाली करने को कह दिया था
वेणुगोपाल अपने मकान मालिक श्रीनिवासन को रूम का किराया नहीं दे पाया था. श्रीनिवासन ने वेणुगोपाल से कई बार किराया मांगा था. जब किराया नहीं मिला तो श्रीनिवासन ने वेणुगोपाल से घर खाली करने को कह दिया. इस पर वेणुगोपाल ने एक वकील की मदद ली और घर खाली करने के लिए समय ले लिया. इस बात से श्रीनिवासन नाराज हो गया. श्रीनिवासन ने तुरंत कुछ ऐसा कर डाला, जिससे लोग भी हैरान हो गए.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








