
मकान का किराया चुकाने के लिए ई-रिक्शा छीनकर चालक की कर दी हत्या, बोरे में भरकर जंगल में फेंकी लाश
AajTak
गाजियाबाद में एक ई-रिक्शा चालक की अगवा कर हत्या कर दी गई. हत्या के बाद रिक्शा चालक का शव बोरे में भरकर जंगल में फेंक दिया था. इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि मकान का किराया देने के मामले को लेकर हत्या की गई थी.
यूपी के गाजियाबाद में ई-रिक्शा चालक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक आरोपी ने अपने दो बेटों और छोटी बहू के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी का कहना है कि वह मृतक का ई-रिक्शा और बैटरी बेचकर मकान का किराया चुकाना चाहता था.
गाजियाबाद के लोनी की सालेह नगर कॉलोनी में रहने वाले ई-रिक्शा चालक सुभाष को 2 दिन पहले किडनैप कर लिया गया था. उसका रिक्शा भी गायब था. इसके बाद उसकी लाश जंगल में बोरे में बंद मिली थी. पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार को ट्रॉनिका सिटी इलाके में केस दर्ज कर जांच शुरू की.
छानबीन के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने रिक्शा चालक को पहले बहाने से अपने घर बुलाया, इसके बाद उसकी गला काटकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद लाश को बोरे में भरकर जंगल में फेंक दिया था. पुलिस ने इस मामले में आरोपी के साथ उसके दो बेटे और बहू को भी गिरफ्तार किया है. यह सभी हत्या की वारदात में शामिल थे.
आरोपी बोले- मकान मालिक किराए के लिए बना रहा था दबाव
पुलिस का कहना है कि सभी आरोपी सालेह कॉलोनी में किराए पर रहकर रिक्शा चलाता है. मृतक भी ई-रिक्शा चलाता था. मृतक की आरोपियों से जान-पहचान थी. आरोपी ने काफी समय से मकान का किराया नहीं दिया था. इसको लेकर मकान मालिक दबाव बना रहा था.
इसी बीच एक दिन आरोपियों ने सुभाष को अपने घर बुला लिया और चाकू खुरपे से हत्या कर लाश को ठिकाने लगा दिया. आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने हत्या इसलिए की, क्योंकि उसने सोचा कि वह हत्या करने के बाद सुभाष का ई-रिक्शा और बैटरी बेचकर मकान का किराया दे देंगे.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










